Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Maha Kumbh 2025: कौन हैं हर्षा रिछारिया? जो इंफ्लुएंसर से बनी महाकुंभ की सबसे 'सुंदर साध्वी'
Who is The 'Beautiful Sadhvi' Harsha Richhariya : प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर 2 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। कुंभ मेले में टेक्नोलॉजी से लेकर ग्लैमर की दुनिया से जुड़ी हस्तियां भी श्रद्धा में लीन नजर आईं।
इसी बीच रील्स की दुनिया में साध्वी हर्षा रिछारिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साध्वी गले में रुद्राक्ष और फूलों की माला पहने और माथे पर तिलक लगाए दिखाई दे रही हैं। अपनी खूबसूरती की वजह से हर्षा सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही हैं।

हर्षा रिछारिया कौन हैं?
साध्वी हर्षा रिछारिया निरंजनी अखाड़े से जुड़ी एक साध्वी, सोशल एक्टिविस्ट और इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने सांसारिक जीवन का त्याग कर अपनी आध्यात्मिक यात्रा आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंदगिरी महाराज के मार्गदर्शन में शुरू की। हर्षा रिछारिया अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाती हैं।
उनकी पहचान एक आध्यात्मिक साध्वी और सोशल मीडिया पर प्रेरक व्यक्तित्व के रूप में है। साध्वी हर्षा रिछारिया मूल रूप से भोपाल, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं और वर्तमान में वहीं निवास करती हैं। हाल ही में महाकुंभ में पहुंची हर्षा उत्तराखंड में भी रहती हैं। उनकी सुंदरता पर लोग वीडियो पर प्रशंसा कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर 9 लाख से अधिक फॉलोअर्स
साध्वी हर्षा रिछारिया इंस्टाग्राम पर एक लोकप्रिय सेलिब्रिटी हैं, जिनके 9 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह अपने प्रोफाइल पर मुख्य रूप से धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों से जुड़ा कंटेंट साझा करती हैं। हाल ही में उनके इंटरव्यू के वीडियो वायरल होने के बाद उनका एक पुराना वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें वह मॉडर्न लाइफस्टाइल जीती नजर आ रही हैं। हर्षा हर दिन सोशल मीडिया पर अध्यात्म से जुड़े वीडियो साझा करती हैं, जो उनके फॉलोअर्स के बीच काफी पसंद किए जाते हैं।

30 साल की उम्र में लिया संन्यास
महाकुंभ में प्रवेश के दौरान साध्वी हर्षा रिछारिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मैंने सुकून की तलाश में यह जीवन चुना है। मैंने वह सब छोड़ दिया जो मुझे आकर्षित करता था और आंतरिक शांति के लिए संन्यास की राह अपनाई।" हर्षा, जो उत्तराखंड से हैं, ने बताया कि वह 30 साल की हैं और दो साल पहले उन्होंने संन्यास लिया था। उन्होंने कहा, "मैंने जो कुछ भी करने की ज़रूरत थी, उसे पीछे छोड़ दिया और साध्वी का जीवन चुना।" हालांकि हर्षा का कहना है कि मैंने कभी नहीं कहा कि मैं साध्वी बन गई हूं।



Click it and Unblock the Notifications
