Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
The Conjuring की Annabelle फिर से चर्चा मे आई, इस शापित गुड़िया की Horror Story सुन दहल जाएगा दिल
Annabelle haunted doll Horror Story : इन दिनों अमेरिका के पेंसिल्वेनिया से एक खबर सामने आई है जिसने हॉरर फिल्म की कहानी को हकीकत में बदल दिया है। यह घटना किसी कल्पना पर आधारित फिल्म नहीं, बल्कि वास्तविक जीवन की कहानी है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाली है।
एक अनुभवी पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर डैन रिवेरा की रहस्यमयी मौत उस वक्त हुई, जब वे 'भूतिया' मानी जाने वाली एनाबेले डॉल के साथ एक टूर पर थे। इससे पहले भी इस डॉल को लेकर कई किस्से सामने आ चुके हैं, आइए जानते हैं आखिर क्यों इसे शापित डॉल कहा जाता है और क्या है इसकी कहानी?

रहस्यमयी हालात में हुई मौत
डैन रिवेरा "डेविल्स ऑन द रन" नामक टूर पर थे और पेंसिल्वेनिया के गेटिसबर्ग में एक पैरानॉर्मल इवेंट में हिस्सा ले रहे थे। यह कार्यक्रम "घोस्टली इमेजेस ऑफ गेटिसबर्ग टूर्स" द्वारा आयोजित किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक शो समाप्त करने के कुछ ही देर बाद डैन की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई।
बताया गया कि मौत से पहले उनके कमरे से चीखने की आवाज आई और फिर अचानक सबकुछ शांत हो गया। होटल स्टाफ जब उनके कमरे में पहुंचा तो डैन बेहोश पड़े थे। CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और मौके पर ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि मौत में कोई संदिग्ध तत्व नहीं दिखा, लेकिन असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। फिलहाल जांच जारी है।
कौन थे डैन रिवेरा?
डैन रिवेरा यूएस आर्मी से रिटायर्ड थे और उन्हें पैरानॉर्मल दुनिया में एक बड़ा नाम माना जाता था। वह New England Society for Psychic Research (NESPR) के सीनियर लीड इन्वेस्टिगेटर थे। यह वही संस्था है जिसे एड और लॉरेन वॉरेन ने शुरू किया था, जिनकी ज़िंदगी पर "The Conjuring" फिल्म सीरीज आधारित है।
डैन को टीवी पर भी देखा गया था, जैसे Netflix की सीरीज '28 Days Haunted' और Travel Channel के शो 'Most Haunted Places' में। वे लंबे समय से एनाबेले डॉल को लेकर होने वाले टूर का हिस्सा रहे हैं।
क्या है एनाबेले डॉल का रहस्य?
एनाबेले कोई खूबसूरत चीनी मिट्टी की गुड़िया नहीं, बल्कि Raggedy Ann नाम की कपड़े की बनी डॉल है। लाल ऊन के बाल, बटन जैसी आंखें और करीब 3 फीट लंबा शरीर उसे बच्चों की प्यारी खिलौना लगने वाली डॉल से बिल्कुल अलग बनाता है।
1970 के दशक में यह डॉल एक नर्स को उसकी मां ने तोहफे में दी थी। शुरू में सब सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे घर में अजीब घटनाएं घटने लगीं, गुड़िया अपने आप कमरे बदल लेती, उसकी जगह बदल जाती, और वहां "HELP ME" जैसे शब्द दीवारों पर लिखे दिखाई देने लगे। एक दिन तो गुड़िया के शरीर पर खून के धब्बे भी देखे गए। जब नर्स और उसकी रूममेट को डॉल से खतरे का अहसास हुआ, तो उन्होंने पैरानॉर्मल एक्सपर्ट एड और लॉरेन वॉरेन से संपर्क किया।
वॉरेन दंपत्ति ने की जांच
वॉरेन दंपत्ति ने जांच के बाद पाया कि डॉल में कोई मासूम आत्मा नहीं बल्कि एक राक्षसी आत्मा है, जो किसी इंसान के शरीर पर कब्जा करना चाहती है। उन्होंने डॉल को अपने Occult Museum (ऑकल्ट म्यूजियम) में एक विशेष कांच के बॉक्स में सील कर सुरक्षित रखा।इस बॉक्स पर स्पष्ट चेतावनी दी गई है: "Do Not Touch"। वॉरेन परिवार के अनुसार, इस डॉल के आसपास भी मज़ाक करना खतरनाक है।

Annabelle का कहर अब भी जारी?
एक बार म्यूजियम में एक व्यक्ति ने Annabelle का मजाक उड़ाया था और कुछ घंटों बाद मोटरसाइकिल दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। इसी तरह की घटनाएं Annabelle को लेकर सामने आती रही हैं, जिससे लोग डरने लगे हैं।
हाल ही में डैन रिवेरा की मौत के बाद यह सवाल फिर उठने लगे हैं, क्या वाकई यह डॉल आज भी उतनी ही खतरनाक है?
फिल्मों से ज्यादा डरावनी है असल कहानी
The Conjuring (2013) फिल्म ने एनाबेले की डरावनी छवि को दुनिया के सामने रखा। इसके बाद Annabelle नाम से तीन फिल्मों की एक पूरी सीरीज बनी, जिसने इसे हॉरर सिनेमाजगत की सबसे चर्चित डॉल बना दिया।
हालांकि फिल्मों में जो डॉल दिखाई जाती है, वह पोर्सलीन से बनी होती है, लेकिन असली एनाबेले एक कपड़े की डॉल है, और उसकी आत्मा अब भी इंसानों के बीच मौजूद होने का दावा किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
