Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
The Indrani Mukerjea Story नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज, जानें क्या था शीना बोरा मर्डर केस?
The Indrani Mukerjea Story: Buried Truth: नेटफ्लिक्स पर द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ' स्ट्रीमिंग के बाद शीना बोरा मर्डर केस फिर से चर्चा में आ गया है। यह सीरीज 2023 में आई इंद्राणी मुखर्जी की लिखी 'अनब्रोकन: द अनटोल्ड स्टोरी' पर आधारित है। इस डॉक्यूमेंट्री के बहाने शीना बोरा की 'सनसनीखेज' हत्या और इससे जुड़े कई पहलूओं को दिखाया गया है।
इस सीरीज की काहानी जैसे जैसे आगे बढ़ती जाती है, वैसे वैसे इसके नए पहलू सामने आते हैं और काहानी दिलचस्प होती जाती है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या था ये हाई प्रोफाइल शीना बोरा मर्डर मिस्ट्री केस, जिसके बारे में सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े गए।

क्या था शीना बोरा मर्डर केस?
मुंबई मेट्रो वन के लिए काम करने वाली 25 साल की शीना बोरा 24 अप्रैल, 2012 को अचानक से गायब हो गई। दोबारा फिर उसे कभी नहीं देखा गया। कई सालों बाद मुंबई पुलिस ने अगस्त 2015 में शीना बोरा की बहन इंद्राणी मुखर्जी (जो बाद में शीना बोरा की मां निकली), उनके दूसरे पति पीटर मुखर्जी को ड्राइवर श्यामवर राय को अपहरण, हत्या और शीना बोरा के शव को ठिकाने लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया। ये गिरफ्तारी एक सीक्रेट इनपुट मिलने के बाद और इंद्राणी मुखर्जी पर महीनों तक नजर रखने के बाद हुई थी।
कैसे हुई हत्या
अप्रैल 2012 में इंद्राणी, उनके ड्राइवर श्यामवर राय और पूर्व पति संजीव खन्ना ने एक कार में शीना बोरा की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बोरा की हत्या का खुलासा 2015 में तब हुआ जब ड्राइवर राय को दूसरे मामले में अपनी गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसने शीना की हत्या के बारे में खुलासा किया। हालांकि पुलिस इंवेस्टिगेशन के दौरान इंद्राणी के पूर्व पति खन्ना और ड्राइवर राय ने अपने गुनाह कबूल कर लिए थे। लेकिन इंद्राणी मुखर्जी ने पुलिस को गुमराह करते हुए सभी आरोपों का खंडन करते हुए दावा किया था कि शीना जिंदा हैं और अब वह अमेरिका में बस चुकी हैं।

कत्ल की वजह
इस केस की जांच के दौरान पता चला कि शीना मुखर्जी जॉब और पढ़ाई के सिलसिले में मुंबई पहुंची थी। जहां वो अपनी मां इंद्राणी से मिली। इंद्राणी ने शीना की मुलाकात घर में सबसे अपनी छोटी बहन के तौर पर करवाया। इसके बाद उसकी जॉब ढूंढने में भी पीटर ने मदद की थी। इस दौरान शीना बोरा कथित तौर पर अपने सौतेले भाई राहुल मुखर्जी (पीटर मुखर्जी की पहली पत्नी के छोटे बेटे) के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में आ गई थी। इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी को शीना और राहुल को रिश्ता नामंजूर था।इंद्राणी को इस बात का भी डर था कि शीना की वजह से उनका अतीत और उससे जुड़े कई डर्टी सीक्रेट बाहर आ सकते हैं। यह ही वजह शीना की मर्डर का मोटिव बना। शीना की हत्या के प्लान में इंदाणी ने अपने पूर्व पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्यामवर राय की मदद लें। हालांकि इस मर्डर में पीटर मुखर्जी भी शामिल थे।
इंद्राणी मुखर्जी का सफर
इंद्राणी का जन्म 1972 में गुवाहाटी में हुआ था। स्कूलिंग के बाद आगे की पढ़ाई के लिए वो शिलॉन्ग गईं। साल 1986 में उनकी मुलाकात सिद्धार्थ दास से हुई और बेटी शीना बोरा का जन्म हुआ। कपल का एक बेटा भी है, जिसका नाम मिखाइल बोरा है। ये शादी भी कुछ ही समय टिकी।1990 में इंद्राणी बच्चों को छोड़कर कोलकाता चली गईं और वहां कंप्यूटर की पढ़ाई करने लगीं, जहां पर उनकी मुलाकात संजीव खन्ना से हुई। 1993 में शादी की और 1997 में बेटी विधि का जन्म हुआ। साल 2001 में इंद्राणी पति से तलाक लेकर मुंबई चली गई। वहीं इंद्राणी की मुलाकात पीटर मुखर्जी से हुई जहां 2002 में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद जेल में बंद रहने के दौरान इंद्राणी मुखर्जी 'अनब्रोकन: द अनटोल्ड स्टोरी' नाम की एक किताब लिखी, जिसमें उन्होंने कहा कि शीना बोरा उनके लिए बेटी नहीं बल्कि बहन की तरह थी।



Click it and Unblock the Notifications
