Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Curry And Cyanide: एक फैमिली और 6 सदस्यों की रहस्यमी मर्डर, जानिए क्या था Jolly Josep केस?
Netflix Documentary Curry And Cyanide: नेटफ्लिक्स पर लेटेस्ट डॉक्यूमेंट्री 'करी और सायनाइड' स्ट्रीम हो रही है। नेटफ्लिक्स की ये डॉक्यूमेंट्री सच्ची घटना पर आधारित है। इस डॉक्यूमेंट्री की स्ट्रीमिंग के बाद एक बार से सबसे खतरनाक मर्डर मिस्ट्री केस जॉली जोसेफ केस की चर्चा तेज हो गई है। आइए जानते हैं कि आखिर ये मर्डर मिस्ट्री केस क्या था, जिसके बारे में सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते है।

जॉली जोसेफ केस का पूरा मामला जानिए
साल 2019 में केरल के कोझिकोड़ में जॉली जोसेफ नाम की एक महिला को एसआईटी की टीम ने गिरफ्तार किया। इस महिला पर अपने परिवार के 6 सदस्यों की सिलसिलेवार हत्या का आरोप लगा। पुलिस की चार्जशीट में ये जॉली पर ये आरोप लगे हैं कि उसने साल 2002 से लेकर 2016 तक अपने ही परिवार के 6 लोगों को रहस्यमयी तरीके से मौत के घाट उतार दिया।
इन लोगों में जॉली जोसेफ के सास ससुर, पति और 2 साल की बेटी समेत अन्य लोग शामिल थे। परिवार के सदस्यों की इन हत्याओं को खतरनाक जहर सायनाइड की मदद से अंजाम दिया गया था। जॉली जोसेफ एनआईटी कॉलेज में प्रोफेसर थीं और इन हत्याओं में उनका कई लोगों ने साथ दिया, जिनमें उनके करीबी एम.एम. मैथ्यू का नाम भी शामिल था।

देवर का हुआ शक
इस मामले की भनक जॉली जोसेफ के देवर यानी उनके पति रॉय थॉमस के छोटे भाई रोजो थॉमस को लगी। अपने भाई की मौत के बाद रॉय को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने इन हत्याओं का पर्दाफाश करने के लिए लाशों को कब्र से निकलावर कर पोस्टपार्टम कराया और फिर एसआईटी की टीम की मदद से इस पूरी मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हुआ। इसके बाद जॉली जोसेफ को अरेस्ट कर सलाखों को पीछे भेज दिया गया।
इस वजह से की गईं हत्या
परिवार के इन 6 लोगों की हत्याओं के इस मामले से उस वक्त पूरा देश हिल गया था। बताया जाता है कि जॉली जोसेफ ने संपत्ति के लालच और एक्ट्रा मैटेरियल अफेयर के चलते इस क्रूर काम को अंजाम दिया था। इस केस को बारिकी से समझने के लिए आप नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री 'करी और सायनाइड' को देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications