Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
भारत का इकलौता राज्य, जहां नहीं है एक भी रेलवे स्टेशन, जानें वजह
भारतीय रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क है, जो सालों से लाखों यात्रियों को अपनी सेवाएं दे रहा है। 1853 में भारत में पहली बार ट्रेन चली थी, और तब से लेकर अब तक रेलवे में कई बदलाव हुए हैं।
भारतीय रेलवे कई राज्यों और शहरों को जोड़ती है, लेकिन एक ऐसा भी राज्य है, जहां आज भी कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है और हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में टूरिस्ट्स आते हैं।
जिस राज्य की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम सिक्किम है। जहां अभी तक कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। बता दें, 16 मई 1975 को भारत में सिक्किम 22वें राज्य के तौर पर शामिल हुआ था, लेकिन तब से लेकर अब तक यहां न तो कोई रेलवे स्टेशन है और ना ही कोई रेलवे लाइन की व्यवस्था है।

इस वजह से नहीं हैं रेलवे ट्रैक
सिक्किम में रेलवे ट्रैक निर्माण में मुख्य बाधा इसका भूगोल और ऊबड़-खाबड़ इलाका है। यह पहाड़ी राज्य है, जहां खड़ी ढलान, गहरी घाटियां और अप्रत्याशित मौसम हैं। ऐसे में यहां की ज़मीन रेलवे नेटवर्क के लिए उतनी मजबूत नहीं है, जिससे रेल लाइन बिछाने में कठिनाई आती है। सिक्किम हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ है, जो कई जानवरों का घर है। एक्सपर्ट का मानना है कि यहां रेलवे नेटवर्क की स्थापना से पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, और भविष्य में विनाशकारी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।
कैसे सफर करते हैं यहां के लोग
सिक्किम में भले ही रेलवे नेटवर्क नहीं है, लेकिन यहां का सड़क नेटवर्क बेहद खूबसूरत और सुव्यवस्थित है। पड़ोसी पश्चिम बंगाल में बागडोगरा एयरपोर्ट भी है। अगर ट्रेन से सिक्किम आना है, तो सिलीगुड़ी या जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर उतरकर बस या टैक्सी के जरिए आसानी से सिक्किम पहुंच सकते हैं।
2029 तक ट्रेन नेटवर्क से जुडेगा सिक्किम
फरवरी 2024 में पीएम मोदी ने सिक्किम के पहले रेलवे स्टेशन रंगपो का शिलान्यास किया। 2029 तक सिक्किम को ट्रेन नेटवर्क से जोड़ा जा सकता है। यह स्टेशन पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ज़ोन (गुवाहाटी, असम) के तहत आएगा।



Click it and Unblock the Notifications
