Latest Updates
-
World Malaria Day 2026: एक नहीं 5 तरह का होता है मलेरिया, जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Anniversary wishes For Parents: पापा-मम्मी की 50वीं सालगिरह पर भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश और कोट्स -
World Malaria Day 2026: मलेरिया की जांच के लिए कौन से टेस्ट किए जाते हैं? जानें कब टेस्ट करवाना होता है जरूरी -
Sita Navami Wishes in Sanskrit: सीता नवमी पर अपनों को भेजें ये संस्कृत श्लोक और शुभकामना संदेश -
Sita Navami 2026 Upay: दांपत्य जीवन में आ रही है खटास? सीता नवमी पर करें ये 5 अचूक उपाय बढ़ेगा प्यार -
Sita Navami 2026: सीता नवमी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
PM जॉर्जिया मेलोनी के देसी झुमके वाले लुक ने जीता भारतीयों का दिल, यहां देखें लेटेस्ट झुमका डिजाइन्स -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खरबूजा, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
भयंकर गर्मी में शरीर को रखना है 'AC' जैसा ठंडा? डाइट में शामिल करें ये चीजें, लू को कहेंगे अलविदा -
शनि, राहु-केतु और नजर के प्रकोप से बचाएगा बैंगन का यह टोटका, जान लें करने का सही तरीका
इन 'मादा' जीवो को नहीं पड़ती बच्चे पैदा करने के लिए 'नर' की जरूरत, बिना संबंध बनाए हो जाते हैं प्रेग्नेंट
आमतौर पर इस दुनिया में बच्चा पैदा करने के लिए नर और मादा दोनों को संबंध बनाने की जरूरत होती है। इंसानों से लेकर पक्षियों और जानवरों तक में इसी नेचुरल बर्थ प्रोसेस के जरिए नए जीव का जन्म होता है? क्या आप जानते हैं कि इस दुनिया में कुछ जीव ऐसे भी हैं, जो बिना संबंध बनाए बच्चा पैदा कर सकते हैं।
ऐसे जीवों को विपरित लिंग वाले पार्टनर से संबंध बनाने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। बिना सेक्स किए भी मादाएं गर्भवती होती हैं और बच्चा पैदा करती हैं। जी हां! ये अलग तरह से बच्चे पैदा करने की क्षमता रखते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे जीवों के बारे में और ये कैसे मुमकिन हैं?

कोमोडो ड्रैगन
दुनिया में छिपकली की कई प्रजातियां पाई जाती है. उनमें से सबसे बड़ी जीवित छिपकली कोमोडो ड्रैगन है। इंडोनेशिया के अलग-अलग इलाकों में पाई जाने वाली ये छिपकलियों का वजन 70 किलोग्राम से ज्यादा होता है। कोमोडो ड्रैगन छिपकली को बच्चा पैदा करने के लिए पार्टनर की जरूरत नहीं पड़ती है। एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2005 में मादा कोमोडो ड्रैगन ने लंदन के एक चिडियाघर में बिना पार्टनर के अंडे दिये। ये प्रजाति पार्थेनोजेनेसिस के माध्यम से बिना नर के ही प्रजनन कर लेती है, इस प्रक्रिया को कहते हैं।
वर्जिन कैंसर
केकड़ों की एक प्रजाति है 'वर्जिन कैंसर' एक रिपोर्ट के मुताबिक, मीठे पानी में रहनेवाले इन केकड़ों ने 2003 में जर्मन वैज्ञानिकों का ध्यान खींचा। वैज्ञानिकों ने देखा कि पूरी प्रजाति में केवल मादाएं ही थीं, जो खुद का क्लोन बना लेती थीं और अलैंगिग प्रजनन के जरिए गर्भ धारण कर सकती हैं इसके लिए उन्हें किसी नर मादा की जरूरत नहीं होती है। वो खुद से अपनी आबादी की शुरुआत कर सकती है।
शार्क भी कर सकती हैं ऐसा
शार्क की कई अलग-अलग प्रजाति ऐसी हैं, जो पार्थेनोजेनेसिस के जरिए गर्भधारण कर सकती हैं। बोनेटहेड शार्क यह दुनिया की इकलौती ऐसी शार्क है जो मांसाहारी के साथ शाकाहारी भी है। यह पार्थेनोजेनेसिस के जरिए बिना पार्टनर के गर्भधारण कर सकते हैं।
ब्लैकटिप शार्क सबट्रॉपिकल इलाकों में यह शार्क आमतौर पर पाई जाती है। यह दोनों तरीकों से प्रजनन कर सकती है। शारीरिक संबंध बनाकर या फिर बिना बनाए यह शार्क कंसीव कर सकती हैं।
ऐसे ही वर्ष 2007 में अमेरिकी एक्वेरियम में एक शार्क बिना किसी नर के संपर्क में आए गर्भवती हुई थी और फिर एक मादा बच्चे को जन्म दिया। इसी तरह बंबू शार्क और जेब्रा शार्क भी बिना नर के संपर्क में आए ही अपने क्लोन को जन्म दे चुकी हैं।
ब्राह्मिणी ब्लांइड स्नेक
एशिया और अफ्रीका में पाया जाने वाला ब्राह्मिणी ब्लांइड स्नेक,
ये आमतौर पर जमीन के अंदर छिप कर रहते हैं। इन्हें दिखता नहीं है।इस प्रजाति की मिलने वाली सभी सांप मादा ही होती है। ये पूरी तरह से पार्थेनोजेनेसिस से ही प्रजनन करते हैं। ये सभी जेनेटिकली एक तरह के होते हैं।
मादा घड़ियाल
कोस्टा रिका के चिड़ियाघर में एक मादा घड़ियाल ने बिना मेल पार्टनर के वह गर्भवती हो गई। उसने अंडे भी दिए, एक तो पूरा भ्रूण था, जो जेनेटिक रूप से अपनी मां के समान था। मामला 2018 का है जब इस मादा घड़ियाल ने 14 अंडे दिए। इनमें से 7 अंडे भ्रूण बनने के लायक थे। लेकिन तीन महीने तक उन्हें से छह नष्ट हो गए पर एक रह गया। उसमें से एक मगरमच्छ पैदा हो गया।



Click it and Unblock the Notifications