Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Time Magazine: दीपिका पादुकोण से लेकर सानिया मिर्जा तक ये हैं TIME के कवर पर छाने वाली भारतीय शख्सियतें
टाइम वर्ल्ड की टॉप न्यूज मैजगीन है, जो अमेरिका के न्यूयॉर्क से 3 मार्च 1923 से पब्लिश होती आ रही है। टाइम पत्रिका को अपने टॉप जर्नलिज्म के लिए जाना जाता है। जो बड़े से बड़े नेताओं और तानाशाहों की नींद हराम कर देती है। ये दशकों से दुनिया की प्रभावशाली समाचार मैगजीन में से एक है। हाल ही में इस मैगजीन नें ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण को अपने कवर पेज पर फीचर किया है। इसके साथ ही दीपिका उन लोगों की क्लब में शामिल हो चुकी हैं, जिसे इस प्रतिष्ठित पत्रिका नें अपने कवर पेज पर स्थान दिया है। इसमें बराक ओबामा से लेकर प्रधानमंत्री मोदी, महात्मा गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक शामिल हैं।

इस मैगजीन ने भारत के कई सारे महानतम लोगों को अपने कवर पेज पर दिखाया है। जिसमें महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू से लेकर परवीर बॉबी, शाहरूख खान तक टॉप सेलिब्रिटीज शामिल है। जिन्होंने अपने दम पर दुनिया में अपनी पहचान हासिल की और एक नया आयाम देने की कोशिश की। आइये जानते हैं कि टाइम मैगजीन के कवर पेज पर किन किन भारतीयों को स्थान दिया जा चुका है और दुनिया ने उन भारतीयों की प्रभावशीलता को देखा और जाना है-
दीपिका पादुकोण
हाल ही में टाइम मैगज़ीन के कवर पर दिपिका पादुकोण पर छाई हैं। इससे पहले टाइम मैगजीन ने दीपिका पादुकोण को साल 2018 में दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया था।
महात्मा गांधी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी टाइम मैगजीन के द्वारा तीन बार अपने कपर पर फीचर किया जा चुका है। सबसे पहले साल 1931 में मैन ऑफ द ईयर, इसके बाद 1947 में, और तीसरी बार 1997 में महात्मा गांधी को अल्बर्ट आइंस्टीन के उत्तराधिकारी के रूप में पर्सन ऑफ द सेंचुरी के रूप में कवर किया गया था।
शाहरुख खान
बादशाह शान यानि कि शाहरूख खान को साल 2004 में टाइम के स्पेशल एडिशन के कवर की शोभा बढ़ाई थी। वो 40 साल से कम उम्र के 20 हीरो की लिस्ट का हिस्सा थे।
सोनिया गांधी
यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी को साल 2004 में कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने के बाद टाइम के कवर पर फीचर किया गया था।

सानिया मिर्ज़ा
सानिया मिर्जा को 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में साल 2005 में कवर किया था। एक स्पेशल एडिशन में, सानिया पहली भारतीय खिलाड़ी और बाद में दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनीं, जिसने टाइम के कवर की शोभा बढ़ाई।
सुभाष चंद्र बोस
नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत की आजादी के लिए कई सारी कुर्बानियां दी हैं। सुभाष चंद्र बोस को प्रतिष्ठित टाइम मैजगीज ने साल 1938 में अपने कवर पेज की शोभा बनाया था।
सरदार वल्लभ भाई पटेल
आजादी के बाद भारत के पहले गृह मंत्री और भारत के आयरन मैन सरदार वल्लभ भाई पटेल को इस मैजगीजन के द्वारा 1947 में एक कवर स्टोरी के रूप में पेश किया गया था।
जवाहरलाल नेहरू
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को मैजगीन ने साल 1942, 1949, 1951, 1956, 1959 और 1962 में अपने कवर पर पेश किया था।
लाल बहादुर शास्त्री
लाल बहादुर शास्त्री को टाइम मैगजीन ने 1965 में अपने कवर पर पेश किया था।

इंदिरा गांधी
देश की पहली महिला प्रधानमंत्री और आयरन लेडी यानि कि इंदिरा गांधी को टाइम ने 1966, 1971 और 1984 में (उनकी हत्या के बाद), भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री को कवर फीचर के तौर पर पेश किया गया था।
राजीव गांधी
भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री के रूप में इस मैगजीन के द्वारा दुनिया को बताया गया। राजीव गांधी को साल 1986 के एडीशन में टाइम मैगज़ीन के कवर पर दिखाई दिए थे।
सचिन तेंदुलकर
देश के सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न पाने वाले सचिन तेंदुलकर को साल 2012 में मैगजीन के कवर पर दिखाया गया था। इस मौके पर टाइम ने 'सचिन तेंदुलकर की तारीफों के पुल बांधे थे।
परवीन बाॅबी
अपने जमाने की सबसे बिंदास और बोल्ड खूबसूरत अदाकारा परवीन बॉबी को टाइम मैगजीन ने 1976 में, कवर पेज पर फीचर किया था। परवीन बाबी भारत की पहली एक्ट्रेस थीं, जिनको टाइम मैगजीन ने अपने कवर पर दिखाया था।

ऐश्वर्या राय बच्चन
मिस वर्ल्ड और बेहतरीन एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय 2003 में इस प्रतिष्ठित मैगज़ीन कवर पर नजर आने वाली दूसरी भारतीय अभिनेत्री थीं।
आमिर खान
मिस्टर परफेश्टिस्ट यानि आमिर खान को साल 2012 में मैगजीन ने कवर किया था। टाइम मैगज़ीन के कवर के कैप्शन में लाइन "खान की खोज" मेंशन किया था।
नरेंद्र मोदी
भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को टाइम मैगजीन ने 3 बार 2012, 2015 और 2019 में कवर पर दिखाया था।
Image Courtesy- TIME



Click it and Unblock the Notifications