Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
मानसून में गद्दे से आने लगती है सीलन की बदबू, तो इन चीजों से भगाएं नमी और गंध
बारिश के दिनों में सीलन की समस्या हर घर में होती है। इसकी गंध भी इतनी भंयकर होती है। नमी के वजह से न सिर्फ दिवारों में बल्कि गद्दे और ताकियों में भी सीलन भर जाती है। जिसकी वजह से बैक्टीरिया भी पनप सकते हैं और रात को बदबूदार बिस्तर पर सोना भी मुश्किलभरा हो जाता है। ऐसे में आप किचन में रखी कुछ चीजों की मदद से गद्दों से आ रही सीलन की बदबू को अलविदा कह सकते हो।
ऐसे में इससे आने वाली बदबू को रोकने के लिए यहां बताए गए उपाय आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

गद्दे को धूप में रखें
गद्दे से सीलन की बदबू दूर करने के लिए आप इनको कुछ घंटों के लिए गद्दों को धूप में रखें। सीलन की बदबू के साथ ही जर्म्स और बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं। नमी भी चली जाएगी।
वैक्यूम क्लीनर की मदद लें
मैट्रेस से सीलन की बदबू दूर करने के लिए आप वैक्यूम क्लीनर की मदद भी ले सकते हैं। दरअसल सीलन की वजह से गद्दे पर धूल-मिट्टी चिपक जाती है, जो बदबू को और भी ज्यादा बढ़ा देती है। झाड़ने के बावजूद गद्दे से धूल-मिट्टी अच्छी तरह से साफ नहीं होती है। ऐसे में आप वैक्यूम क्लीनर से गद्दे पर मौजूद धूल-मिट्टी को हटा सकते हैं। अगर आपके घर में वैक्यूम क्लीनर नहीं है तो आप गद्दे को पहले कुछ देर के लिए किसी रस्सी पर धूप में लटका दें। इसके बाद किसी मजबूत लकड़ी की मदद से गद्दे को कुछ देर पीटें। इससे गद्दे में मौजूद धूल-मिट्टी साफ हो जाएगी।
सफेद सिरके का करें इस्तेमाल
गद्दे से सीलन की बदबू दूर करने के लिए किचन में सफेद सिरके यानी व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप सिरके को किसी स्प्रे बॉटल में भर लें, फिर गद्दे के दोनों और इस सिरके को स्प्रे कर दें। इसके बाद गद्दे को कुछ देर के हवा में रख दें। इससे सीलन की बदबू मिनटों में गायब हो जाएगी।
बेकिंग सोडा
गद्दे को और भी ज्यादा क्लीन और स्मैल फ्री बनाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। गद्दे पर सिरके का स्प्रे करने के बाद कुछ देर हवा में रखें। इसके बाद गद्दे पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क कर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। इसके बाद गद्दे को झाड़कर या वैक्यूम क्लीनर की मदद से बेकिंग सोडा को हटा दें।



Click it and Unblock the Notifications
