Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
21 साल के YouTuber के घर का CCTV कैमरा हैक करके न्यूड फोटो किया वायरल, जानें कैसे हैकिंग से बचें
Tips to Prevent CCTV Camera Hacking : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से कथित तौर पर एक यूट्यूबर के घर का सीसीटीवी कैमरा हैक होने,और उसका न्यूड वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। मुंबई की बांद्रा पुलिस के मुताबिक, 21 साल के यूट्यूबर ने दावा किया है कि उसके घर के अंदर इंस्टॉल किए गए CCTV कैमरे को किसी ने हैक कर लिया।
उसने कहा कि कैमरे को हैक करने वाले शख्स ने उसके न्यूड वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। यूट्यूबर की शिकायत के बाद अब बांद्रा पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरा बेसिकली आपके वाईफाई नेटवर्क से ऑपरेट होता है तो अगर आपका सीसीटीवी हैक हुआ है तो बहुत संभावना है कि आपका होम नेटवर्क हैक किया गया है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे पता करें कि आपका सीसीटीवी कैमरा हैक है और इसे हैक होने से कैसे बचाएं।
ये इशारे बताते हैं कि आपका सीसीटीवी कैमरा हैक हो चुका है-
अजीब सी आवाज आना
अगर आपके कमरे से अगर एक अजीब सी अनचाही आवाज आए जो अक्सर नहीं आती तो यह एक अस्पष्ट संकेत है कि आपका सीसीटीवी कैमरा हैक किया गया है।
अनुमति के बिना कैमरे का इधर उधर घूमना
आपकी अनुमति के बिना अगर सीसीटीवी कैमरा घूम रहा है तो इसका मतलब है कि कोई और इसे ऑपरेट कर रहा है।
अपडेटेड सेटिंग
कुछ हैकर नहीं चाहेंगे कि आपको पता चले कि वो आपके नेटवर्क में हैं। इसलिए वे चुपचाप आपकी सुरक्षा सेटिंग अपडेट कर देंगे या बदल देंगे। कई बार हैकर आपके कैमरे का नाम भी बदल देते हैं।
डाटा का अधिक इस्तेमाल
आपका कैमरा पहले से ज्यादा डाटा इस्तेमाल कर रहा है तो यह अस्पष्ट संकेत है कि कैमरा हैक किया गया है।
कैमरा के LED लाइट ऑन रहना
कैमरा के LED लाइट ऑन है जबकि आप अपने कैमरे का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। ये भी एक संकेत है कि कैमरे को हैक किया गया है।

ऐसे सीसीटीवी कैमरे को हैक होने से बचाएं
- अगर आपका वाईफाई पासवर्ड प्रोटेक्टेड ना हो तो कोई भी उसे आसानी से हैक कर सकता है तो ध्यान रखें पासवर्ड प्रोटेक्टेड वाईफाई का इस्तेमाल करें।
- हमेशा एक ही यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग न करें। हैकर आसानी से पुराने यूजरनेम और पासवर्ड को हैक कर सकते हैं जो लगातार यूज हो रहा हो।
- एक ऐसे पासवर्ड का इस्तेमाल करें जो मजबूत हो जिसे हैक कर पाना मुश्किल हो। आसान पासवर्ड को हैकर आसानी से हैक कर सकते हैं।
- हमेशा two-factor authentication का यूज करें। हैकर अगर आपके नेटवर्क को हैक कर लेते हैं या नेटवर्क को ब्रेक कर लेते हैं तो प्रोटेक्शन का एक और लेयर होता है जो आपके नेटवर्क को प्रोटेक्ट करेगा।
- हमेशा अपने सिक्योरिटी को ऑटो अपडेट पर रखें, पुराने बग्स आपके पूरे सिस्टम को एक्सपोज कर सकते हैं। इसलिए हमेशा अपने सिस्टम को ऑटो अपडेट पर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
