Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
देश के सबसे 6 अमीर मंदिर, यहां चढ़ने वाला चढ़ावा भी है कई कॉपोर्रेट कंपनियों के टर्नओवर से ज्यादा
Richest temples of India : देश के अमीर मंदिरों में से एक तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम की शुद्धता की वजह से यह मंदिर सुर्खियों में हैं। इस मंदिर में भगवान और भक्तों के लिए रोजाना 3 लाख से ज्यादा लड्डू बनते हैं, जिनसे तिरुमाला ट्रस्ट को सालाना 500 करोड रुपए की कमाई होती है। इस मंदिर का स्वर्ण भंडार 11,329 किलोग्राम हो गया है। इस मंदिर की संपति 2.50 लाख करोड़ रुपए हैं।
देशभर में 9 लाख रजिस्टर्ड मंदिर हैं। इनमें से कई मंदिर ऐसे हैं जिनमें सालभर में अरबों रुपए से ज्यादा का चढावा आता है। नेशनल सैंपल सर्वे ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक हमारे देश में टेंपल इकॉनॉमी करीब 3. 02 लाख करोड़ रुपए की हैं। आइए आपको बताते हैं देश के सबसे अमीर 6 मंदिर की कमाई और नेटवर्थ के बारे में।

तिरुपति मंदिर
आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर को दुनिया का सबसे अमीर मंदिर माना जाता है। इस मंदिर की नेटवर्थ 3 लाख करोड़ रुपये बताई जाती है, जो विप्रो, नेस्ले, ओएनजीसी, इंडियन ऑयल जैसी कई कंपनियों की कुल वैल्यू से ज्यादा है। सालाना 650 करोड़ रुपये मंदिर को दान के रुप में आते हैं। इस मंदिर के पास 9 टन सोने के भंडार और 14 हजार करोड़ के फिक्स्ड डिपाजिट हैं।
पद्मनाभ स्वामी मंदिर
केरल में स्थित पद्मनाभ स्वामी मंदिर भारत का सबसे अमीर मंदिर में आता है। ये मंदिर केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में है। यह मंदिर तब अचानक से सुर्खियों में आया था जब इस मंदिर के तहखाने में मिले खजाने में हीरे, सोने के गहने और सोने की मूर्तियां शामिल हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर की 6 तिजोरियों में कुल 20 अरब डॉलर की संपत्ति है। यही नहीं, मंदिर के गर्भग्रह में भगवान विष्णु की बहुत बड़ी सोने की मूर्ति विराजमान है, जिसकी कीमत 500 करोड़ रुपये है।
स्वर्ण मंदिर
सिखों के सबसे बड़े धार्मिक केंद्र पंजाब के अमृतसर स्वर्ण मंदिर को सालाना 500 करोड़ रुपये की कमाई होती है। मंदिर को बनाने में करीब 400 किलो सोने का इस्तेमाल किया गया है।
वैष्णो देवी मंदिर
जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर हिंदुओं के प्रमुख तीर्थस्थानों में से एक है। इसकी गिनती भी देश के अमीर मंदिरों में होती है। इस मंदिर को पिछले दो दशक में ही 18 सौ किलो सोना, 47 सौ किलो चांदी और 2 हजार करोड़ रुपये कैश दान में मिल चुके हैं।
शिरडी साई बाबा
महाराष्ट्र के शिरडी में स्थित साई बाबा मंदिर के बैंक खाते में 380 किलो सोना, 4,428 किलो चांदी और डॉलर और पाउंड जैसी विदेशी मुद्राओं के रूप में 1,800 करोड़ रुपये जमा हैं। 2017 में रामनवमी के अवसर पर एक अज्ञात भक्त द्वारा मंदिर को 12 किलो सोने का गुप्त दान किया गया था। इस मंदिर में हर साल करीब 350 करोड़ का दान आता है।
जगन्नाथपुरी मंदिर (ओडिशा)
ओडिशा के पुरी में स्थित इस मंदिर की नेटवर्थ 150 करोड़ रुपये बताई जाती है। रथ यात्रा के लिए मशहूर इस मंदिर में करीब 100 किलो सोना और चांदी के बहुमूल्य खजाने हैं। इस मंदिर के पास 30 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन है।



Click it and Unblock the Notifications
