Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में कपल ने चढ़ाया 3 करोड़ 86 लाख का सोने का हार, वायरल हुआ वीडियो
Tirupati Venkateswara Temple Viral Video: भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर जहां देश-दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं। हाल ही में उस मंदिर में एक दंपत्ति ने 3 करोड़ 86 लाख रुपये मूल्य का सोने का हार भगवान वेंकटेश्वर को भेंट किया। इस शानदार भेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें भक्तों की श्रद्धा और भगवान के प्रति अटूट विश्वास साफ दिखाई दे रहा है।
जहां एक तरफ सोने के रेट आसमान छू रहे हैं वहीं दूसरी ओर भक्तों की अटूट श्रद्धा ये बता रही है कि भक्ति के आगे कीमत का कोई महत्व नहीं है। आइए आप भी देखिए वायरल वीडियो जिसमें और ये भी जानिए किसने किया ये दान?
किसने किया दान
तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में 24 सितंबर को एक कपल ने 3.86 किलो सोने का एक हार जिसकी कीमत भी 3 करोड़ 86 लाख रुपये है भगवान तिरुपति को चढ़ाया। रिपोर्ट के अनुसार, जिन्होंने तिरुपति भगवान को ये हार भेंट किया है उनका नाम है पुव्वाड़ा मस्तान राव और उनकी पत्नी कुमकुमा रेखा। दंपत्ति का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें उनकी अटूट भक्ति और चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है।

मंदिर में करोड़ों रुपये का सोने का आता है दान
ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी कपल ने तिरुपति मंदिर में करोड़ों के सोने का दान किया हो। इससे पहले भी कई भक्तों ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर करोड़ों रुपये के सोने का दान किया है। मंदिर प्रशासन ने बताया कि यह भेंट विशेष अवसर पर चढ़ाई गई और इसे भक्तों की आस्था और भक्ति का प्रतीक माना जा रहा है। हर साल तिरुपति मंदिर में बड़ी मात्रा में सोना, चांदी और अन्य कीमती वस्तुएं भेंट स्वरूप चढ़ाई जाती हैं, लेकिन इस बार का सोने का हार अपने मूल्य और आकार के कारण सबसे खास माना जा रहा है।
तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर का महत्व
भारत में भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर अपनी भव्यता और आस्था के लिए जाना जाता है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति शहर में स्थित यह मंदिर करोड़ों भक्तों का आस्था केंद्र है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन और पूजा-अर्चना करने आते हैं। मंदिर का इतिहास, वास्तुकला और धार्मिक महत्व इसे विशेष बनाते हैं। यह मंदिर न केवल भगवान वेंकटेश्वर की पूजा का स्थल है, बल्कि समाज सेवा, दान और भक्ति का प्रतीक भी है। भक्त यहां सिर्फ दर्शन करने नहीं बल्कि अपनी आस्था और भक्ति का सबसे बड़ा प्रमाण देने के लिए आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
