Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Titanic Submarine: क्या है डार्क टूरिज्म जो पनडुब्बी लापता होने के बाद से चर्चा में है, ये जगहें हैं मशहूर
Titanic Submarine News: टाइटन पनडुब्बी का मलबा टाइटैनिक जहाज के मलबे से 1600 फीट दूर मिला है। ओशेनगेट कंपनी ने बताया है कि टाइटन पर सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई है। इस पनडुब्बी पर सवार 5 लोगों में 4 अरबपति, कारोबारी थे। इस पनडुब्बी के गायब होने से लेकर इसमें सवार लोगों की मौत की खबर के बीच 'डार्क टूरिज्म' चर्चा का विषय बना हुआ है।
आइए जानते हैं कि आखिर ये डार्क टूरिज्म क्या है और विश्व में चर्चित डार्क टूरिस्ट प्लेस कौन-कौन से है?
क्या हैं डार्क टूरिज्म
आज के समय में डार्क टूरिज्म में लोग उन जगहों पर जाना पसंद करते हैं, जहां पर त्रासदी के निशान आज भी मौजूद हैं। इन जगहों पर जाकर लोग युद्ध की विभीषिका, बड़ी आपदा, दुख और नरसंहार की कहानी को देखते हैं। टाइटन पनडुब्बी से भी 5 लोग टाइटैनिक जहाज के मलबे को ही देखने के लिए समुद्र के अंदर गए थे।
ग्लासगो कैलेडोनियन विश्वविद्यालय स्कॉटलैंड में टूरिज्म सब्जेक्ट के प्रोफेसर जे. जॉन लेनन वॉशिंगटन पोस्ट को बताते हैं कि डार्क टूरिज्म घटना नहीं बल्कि एक शब्द है। दरअसल, अपने साथियों के साथ रिसर्च के दौरान उन्हें पता चला कि 1815 में हुई वाटरलू की लड़ाई देखने कई लोग गाड़ियों से गए थे।
उन्हें पता था कि इस दौरान वह मारे जा सकते हैं, लेकिन फिर भी वह रोमांच के लिए जंग के मैदान में जाते थे। उनका दावा है कि इसके बाद ही 1996 में उन्होंने पहली बार इस शब्द का इस्तेमाल किया था।

चेर्नोबिल पावर प्लांट
चेर्नोबिल पावर प्लांट, यूक्रेन की राजधानी कीव से 130 किलोमीटर उत्तर और पड़ोसी मुल्क बेलारूस से 20 किलोमीटर दक्षिण की ओर स्थित है। दरअसल, 1986 में चेर्नोबिल पावर स्टेशन के परमाणु रिएक्टर में विस्फोट हुआ था। इसे दुनिया के सबसे बड़े परमाणु हादसे के तौर पर देखा जाता है। 2019 में यहां एक लाख से ज्यादा लोग घूमने के लिए गए थे। अब रेडियोएक्टिव गामा रे किरणों से भरे इस जगह पर लोग घूमने के लिए जाना चाहते हैं। ये लोग उस समय के खौफनाक दृश्य को याद करके उसे महसूस करना चाहते हैं।
सैन फर्नांडो, फिलीपींस
ईस्टर के दौरान दुनिया के कई देशों के टूरिस्ट के लिए फिलीपींस का सैन फर्नांडो नाम की जगह आकर्षण का केंद्र बन जाती है। यहां हर गुड फ्राइडे को लोग कीलों से भरे क्रॉस पर लेटते हैं। इसके जरिए वो ईसा मसीह को दी गई पीड़ा को महसूस करना चाहते हैं।

ऑशविट्ज कैंप, पोलैंड
ऑशविट्ज कैंप, हिटलर का ये यातना केंद्र आज के समय में डार्क टूरिज्म की सबसे पसंदीदा जगह है। सेकेंड वर्ल्ड वॉर में लाखों लोग यहां बेरहमी से मारे गए थे। अब हर साल 20 लाख लोग यहां आते हैं।
ग्राउंड ज़ीरो, न्यूयॉर्क
9/11 के आतंकी हमले को 21वीं सदी में होने वाला सबसे भयावह आतंकवादी हमला माना जाता है। इस हमले ने पूरे विश्व को हिलाकर रख दिया। ग्राउंड ज़ीरो वहीं जगह है, जहां वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर्स पर स्थित थे। इन इमारतों के ढ़हने से यहां लगभग 3,000 की मौत हो गई। रोजाना हजारों दर्शक इस जगह को देखने आते है और उस दिन के मंजर को जेहन में याद करके उस दर्द को महसूस करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications