Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने रचाई दूसरी शादी, जानें कौन हैं उनके पति पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा
MP Mahua Moitra Marriage News : तृणमूल कांग्रेस (TMC) की चर्चित और मुखर सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह राजनीतिक नहीं बल्कि निजी जीवन है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महुआ मोइत्रा ने बीजेडी (BJD) के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है।
दोनों ने 3 मई 2025 को जर्मनी में विवाह किया। इस शादी के बाद पॉलिटिक्स को एक और नया पॉवर कपल मिल गया है, हालांकि अभी तक महुआ या पिनाकी की ओर से इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
टीएमसी की नेता सायोनी घोष ने इस शादी की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कपल को बधाई दी है। इसके बाद महुआ और पिनाकी की शादी की खबरें और तस्वीरें वायरल हो गईं।

कौन हैं महुआ मोइत्रा?
50 साल की महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से दूसरी बार सांसद चुनी गई हैं। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1974 को असम में हुआ था। राजनीति में कदम रखने से पहले महुआ ने न्यूयॉर्क और लंदन में प्रतिष्ठित फाइनेंशियल कंपनी जेपी मॉर्गन चेस में इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर काम किया। उन्होंने अमेरिका के मैसाचुसेट्स में स्थित माउंट होलोके कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की है। साल 2010 में उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के साथ राजनीतिक सफर शुरू किया।
Thank you everyone for the love and good wishes!! So grateful pic.twitter.com/hbkPdE2X7z
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) June 5, 2025
महुआ इससे पहले डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से शादी कर चुकी थीं, लेकिन दोनों का बाद में तलाक हो गया। इसके बाद महुआ सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई के साथ रिलेशन में रहीं, बाद में यह रिश्ता खत्म हो गया और उनका विवाद और कानूनी झगड़े में बदल गया।

कौन हैं पिनाकी मिश्रा?
65 साल के पिनाकी मिश्रा ओडिशा के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के प्रतिष्ठित वकील हैं। उनका जन्म 1960 में हुआ था और वे सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और लॉ ग्रेजुएट हैं। उन्होंने 1996 में कांग्रेस के टिकट पर पुरी से पहली बार लोकसभा चुनाव जीता था। इसके बाद वे 2009, 2014 और 2019 में बीजू जनता दल (BJD) के टिकट पर लगातार तीन बार पुरी से सांसद बने। हालांकि 2024 के आम चुनाव में उन्हें भाजपा नेता संबित पात्रा से हार का सामना करना पड़ा।
महुआ की तरह पिनाकी मिश्रा की भी यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी से एक बेटा और एक बेटी हैं।



Click it and Unblock the Notifications