Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
New Year 2023: नए साल को यादगार बनाने के लिए फैमिली के साथ खेले ये गेम्स

नए साल का पहला दिन अक्सर लोग अपनी फैमिली, बच्चों के साथ खुशियों और मुस्कान के साथ बिताना पसंद करते हैं। नया साल अपने साथ नई उम्मीदें, नई शुरुआत, जीवन का नया अध्याय और बहुत सारी खुशियां लेकर आता है। नए साल का स्वागत कई देशों में लोग अनोखे तरीके से करते हैं। इस दिन कई लोग बाहर पार्टी करने जाते हैं, तो कुछ लोग अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं। सबका नए साल का पहला दिन मनाने का तरीका अलग-अलग होता है। इस समय कई जगहों पर बच्चों की सर्दी की छुट्टियां भी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में आप घर में ही अपने बच्चों और परिवार के साथ नए साल की शुरुआत करने के लिए कुछ तैयारी कर सकते हैं। तो आइए हम आपको कुछ ऐसे गेम्स के बारे में बताते हैं, जिनकी मदद से आप अपने दिन को और मजेदार बना सकते हैं।
न्यू ईयर पर परिवार के साथ खेले ये गेम्स-
1. ट्रुथ एंड डेयर
ट्रुथ एंड डेयर बहुत ही मजेदार खेल है। इस खेल को आप अपनी फैमिली के साथ मजे से खेल सकते हैं। इस खेल में आप एक दूसरे से सच बोलने के साथ अपनी हिम्मत भी दिखाते हैं। दोस्तों के साथ खेलना हो या फैमिली के साथ ये खेल बहुत ही दिलचस्प है। परिवार के सदस्यों को एक दूसरे के करीब लाने के लिए भी आप इस खेल को खेल सकते हैं।
2. डंब चार्ड्स
डंब चार्ड्स काफी दिलचस्प खेल है। इस खेल में दो टीम बनाई जाती है। जिसमें टीम के एक मेंबर को फिल्म या गाने का नाम इशारों में बताना होता है। टीम के अन्य सदस्य आपके इशारे समझ कर उस फिल्म का नाम बताते हैं। परिवार के साथ खेलने के लिए ये खेल काफी मजेदार है।
3. बीते साल का जाने रहस्य
इस खेल में आप एक दूसरे के बीते साल में किए गए ऐसे कामों को एक दूसरे से शेयर करें, जिसके बारे में आप लोगों को पता न हो। या फिर आप एक दूसरे को ये बताएं कि आपका पिछला साल कैसा गया। अपनी यादगार बाते कहानी के रूप में उन्हें सुना सकते हैं। एक दूसरे को इन खूबसूरत यादों के लिए शुक्रिया भी कहे, और आने वाले नए साल में ऐसे ही एक दूसरे का साथ देने का वादा भी करें।
4. रेजुलेशन का लगाए अनुमान
सभी से नए साल के लिए कुछ रेजुलेशन लेने के लिए कहें और कागज के टुकड़े पर कम से कम 3 से 5 रेजुलेशन लिखवाएं। इसके बाद एक एक कर परिवार के सभी सदस्यों के पर्चे खोले और अनुमान लगए कि वो रेजुलेशन किसका होगा। आखिर में जो व्यक्ति सबसे ज्यादा सही अनुमान लगाए, वहीं इस खेल का विजेता बनता है।



Click it and Unblock the Notifications