Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Today Bank Holiday: आज इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें RBI की लिस्ट
Today Bank Holiday: जनवरी के महीने में बैंकों की आधे महीने से भी ज्यादा छुट्टियां हैं। हालांकि हर राज्य में अलग-अलग वजह से और अलग-अलग दिन छुट्टी हैं। ऐसे में अगर जनवरी में बैंक से जुड़े काम करने हैं तो छुट्टियों की जानकारी रखना बेहद जरूरी है। दरअसल, अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग वजहों से बैंक बंद रहते हैं, जिससे कई बार जरूरी काम अटक जाते हैं। बीते शनिवार को दूसरे शनिवार की वजह से बैंक हॉली़डे था और फिर रविवार आ गया।
अब दो दिन की छुट्टियों के बाद बैंक में जरूरी काम की वजह से जाने वाले सोमवार का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन एक राज्य में आज के दिन बैंक की छुट्टी है, तो आप भी अगर बैंकिंग के काम से जा रहे हैं तो पहले RBI की लिस्ट देख लें कि कहीं आपके शहर में आज बैंक बंद तो नहीं है।

12 जनवरी को कहां-कहां रहेंगे बैंक बंद?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की आधिकारिक बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, 12 जनवरी को सिर्फ पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन वहां स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई जाती है, जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) के रूप में भी जाना जाता है। इसी वजह से पश्चिम बंगाल में सभी सरकारी और निजी बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी। हालांकि, पश्चिम बंगाल के अलावा देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह
अगर आप कोलकाता या पश्चिम बंगाल के किसी अन्य शहर में रहते हैं, तो अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले या अगले दिन निपटा लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। ऐसा न हो कि आप सारे काम छोड़कर कड़कड़ाती ठंड में बैंक के काम के लिए जाएं और फिर पछताना पड़े।
क्या ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू?
हां, बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद सभी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। ग्राहक इन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं- नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, ATM, ऑनलाइन मनी ट्रांसफर हालांकि, कैश जमा करना, चेक क्लियरेंस या ब्रांच से जुड़े काम प्रभावित रहेंगे। अब तो कोई कंफ्यूजन नहीं होगा तो क्योंकि हमने पूरी जानकारी आपको डिटेल में दे दी है।



Click it and Unblock the Notifications
