Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
आज बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? घर से निकलने से पहले जरूर देखें 5वें शनिवार पर RBI की लिस्ट
Bank Holiday Today: नवंबर 2025 का आखिरी सप्ताह चल रहा है और आज 29 नवंबर व महीने का लास्ट शनिवार है। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आज बैंक खुले रहेंगे या नहीं? अच्छी खबर यह है कि आज बैंक पूरी तरह से खुले हैं, क्योंकि यह महीने का पांचवां शनिवार है। अधिकतर लोगों की शनिवार को छुट्टी रहती है तो वो यही सोचते हैं कि इस दिन बैंक का काम निपटा लिया जाए।
मगर आज लोगों में काफी कंफ्यूजन बना हुआ है कि आज बैंक बंद रहेंगे या नहीं। RBI की लिस्ट तो पहले ही जारी हो जाती है लेकिन कोई इतना ध्यान नहीं रख पाता। अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि आज बैंक बंद हैं या नहीं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है।

क्या आज बैंक बंद है?
RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार बैंक कार्य दिवस होते हैं, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक पूरी तरह बंद रहते हैं। ऐसे में आज महीने के आखिरी शनिवार तो है लेकिन 5वां शनिवार है ऐसे में इस दिन बैंक के कार्य पूरी तरह से चालू रहेंगे। अब तो कोई कंफ्यूजन नहीं है रहा तो जाइए और खत्म कर लीजिए अपने बैंक के काम।
30 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक
आज का कंफ्यूजन तो खत्म हो गया है तो अब ये भी जान लें कि 30 नवंबर को छुट्टी है क्योंकि इस दिन रविवार पड़ रहा है। ऐसे में अगर कोई जरूरी काम है तो आज ही निपटा लें वरना 1 दिसंबर तक का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं ये भी जान लें कि 1 दिसंबर 2025, दिन सोमवार को अरुणाचल प्रदेश में इंडिजिनस फेथ डे की छुट्टी है।
बैंक बंद होने पर भी खुलती हैं ये सेवाएं
एक समय था जब बैंक बंद होने पर लेन-देन पूरी तरह से ठप्प हो जाता था लेकिन आज डिजिटल के युग में काम बहुत आसान हो गया है। बेशक बैंक की फिजिकल शाखा बंद हो तो भी काम रुकेगा नहीं। सभी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी। आप नेट बैंकिंग, UPI, मोबाइल बैंकिंग, ATM सेवाएं आदि खुले रहेंगे। यानि पैसे भेजना, बिल भरना, अकाउंट बैलेंस चेक करना सब बिना रुकावट के किया जा सकता है।
RBI बैंक छुट्टियां कैसे तय करता है?
बैंक हॉलिडे तय करते समय RBI निम्न बातों को ध्यान में रखता है जैसे कि राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय त्योहार, क्षेत्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, राज्य सरकार की अधिसूचित छुट्टियां आदि। इसी वजह से अक्सर ऐसा होता है कि एक राज्य में बैंक बंद होते हैं, जबकि बाकी राज्यों में खुले रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
