Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दिल्ली-एनसीआर में भी दुर्गा पूजा की खास रौनक देखने को मिलती है। इस दौरान शहर के कई इलाकों में भव्य पंडाल सजाए जाते हैं, जहां मां दुर्गा की खूबसूरत प्रतिमाओं से लेकर बंगाल की पारंपरिक संस्कृति तक की झलक मिलती है। नवरात्रि के इन दिनों में मां दुर्गा के दर्शन करने के साथ आप परिवार और दोस्तों के साथ उत्सव का आनंद भी ले सकते हैं। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में हैं, तो जगहों पर दुर्गा पूजा पंडाल देखने जा सकते हैं -

चितरंजन पार्क
दक्षिण दिल्ली का चितरंजन पार्क दुर्गा पूजा के लिए काफी मशहूर है। नवरात्रि के दौरान यहां कई जगहों पर बड़े-बड़े पंडाल सजाए जाते हैं, जहां मां दुर्गा की पारंपरिक प्रतिमाएं देखने को मिलती हैं। यहां पूजा के साथ बंगाली संस्कृति की झलक भी मिलती है। ढाक की गूंज, धुनुची नृत्य और बंगाली पकवानों के स्टॉल उत्सव के माहौल को खास बना देते हैं।
नई दिल्ली कालीबाड़ी
दिल्ली में दुर्गा पूजा देखने के लिए आप कालीबाड़ी जा सकते हैं। यहां मां दुर्गा की पूजा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की जाती है। त्योहार के दौरान पंडालों की सजावट के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं, जिनमें बंगाली परंपराओं और कला की झलक देखने को मिलती है।
रामकृष्ण मिशन, पहाड़गंज
पहाड़गंज स्थित रामकृष्ण मिशन में दुर्गा पूजा के दौरान धार्मिक माहौल देखने को मिलता है। यहां पूजा-पाठ और पारंपरिक अनुष्ठानों के जरिए मां दुर्गा की आराधना की जाती है। जो लोग शोर-शराबे से दूर धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच दुर्गा पूजा मनाना चाहते हैं, वे यहां जा सकते हैं।
आराम बाग, करोल बाग
करोल बाग का आराम बाग भी दिल्ली में दुर्गा पूजा के लिए जाना जाता है। नवरात्रि के दौरान यहां पंडाल सजाए जाते हैं और मां दुर्गा की पूजा की जाती है। उत्सव के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है, जहां लोग पूजा के साथ बंगाली परंपराओं और संस्कृति का आनंद ले सकते हैं।
जनकपुरी बंगाली एसोसिएशन
पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में बंगाली एसोसिएशन की ओर से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। यहां मां दुर्गा की पूजा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। अगर आप दिल्ली में बंगाली समुदाय की पारंपरिक दुर्गा पूजा देखना चाहते हैं, तो इस जगह पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
एकोतान दुर्गा पार्क, द्वारका
पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए एकोतान दुर्गा पार्क एक अच्छा ऑप्शन है। दुर्गा पूजा के दौरान यहां भव्य पंडाल सजाए जाते हैं और मां दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
नोएडा कालीबाड़ी
नोएडा के सेक्टर 26 स्थित कालीबाड़ी में भी दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। यहां नवरात्रि के दौरान पंडाल सजाए जाते हैं और मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी उत्सव का हिस्सा होते हैं। नोएडा और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग यहां जाकर दुर्गा पूजा की रौनक देख सकते हैं।
बालका दुर्गा उत्सव, सेक्टर 61 नोएडा
नोएडा के सेक्टर 61 में आयोजित बालका दुर्गा उत्सव अपने थीम वाले पंडालों के लिए जाना जाता है। यहां सजावट में अलग-अलग कलात्मक विचारों को जगह दी जाती है। दी गई जानकारी के अनुसार, इस साल पंडाल की थीम विक्टोरिया मेमोरियल की प्रतिकृति पर आधारित है। इससे पंडाल में दुर्गा पूजा के पारंपरिक उत्सव के साथ वास्तुकला की झलक भी देखने को मिलती है। अगर आपको अलग-अलग थीम पर तैयार किए गए पंडाल देखना पसंद है, तो यह जगह आपके लिए एक विकल्प हो सकती है।
मयूर विहार दुर्गा पूजा
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में दुर्गा पूजा के दौरान आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। यहां पूजा-पाठ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है। परिवार और दोस्त एक साथ आकर मां दुर्गा के दर्शन करते हैं और उत्सव का आनंद लेते हैं।
सुशांत लोक दुर्गा पूजा, गुरुग्राम
गुरुग्राम के सुशांत लोक में दुर्गा पूजा के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां देखने को मिलती हैं। यहां पारंपरिक तरीके से मां दुर्गा की पूजा की जाती है और स्थानीय लोग उत्सव में हिस्सा लेते हैं। पंडाल में श्रद्धालुओं की मौजूदगी और सामुदायिक कार्यक्रम त्योहार के माहौल को खास बनाते हैं। अगर आप गुरुग्राम में रहते हैं या वहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो दुर्गा पूजा के दौरान इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
