Latest Updates
-
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा
Ganesh Chaturthi 2025 के लिए बेस्ट हैं बॉलीवुड के ये टॉप 5 गणपति सॉन्ग्स, बजते ही पंडाल में झूम उठेंगे भक्त
Top Hindi Ganpati Songs : गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे भारत में बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 27 अगस्त से शुरू होकर 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर समाप्त होगा। इस दिन भक्त गणपति बप्पा का विसर्जन करते समय यही प्रार्थना करते हैं कि अगले साल वह जल्दी लौटें। गणेश चतुर्थी सिर्फ भक्ति का पर्व नहीं है, बल्कि इसमें उल्लास, मस्ती और सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिलता है। इस उत्सव में बॉलीवुड के कई गाने उत्सव के आनंद को और भी बढ़ा देते हैं। आइए यहां आपके साथ हम शेयर कर रहे हैं टॉप बॉलीवुड हिंदी सॉन्ग जिनके बिना गणेत्सोव अधूरा है।

Top Hindi Ganpati Songs
गणपति उत्सव में बॉलीवुड गानों का खास महत्व है। ये गाने पंडालों और घरों में बजकर माहौल को जीवंत बनाते हैं। यहां हम गणपति उत्सव के लिए टॉप 5 बॉलीवुड गानों की लिस्ट साझा कर रहे हैं, जो गणेशोत्सव को और भी रंगीन बना देते हैं।
श्री गणेशा देवा
यह गाना रितिक रोशन स्टारर फिल्म अग्निपथ का है। गणेश उत्सव के दौरान हर पंडाल या मोहल्ले में यह गीत जरूर बजता है। इसकी धुन और भक्ति भाव उत्सव में चार चांद लगा देते हैं।
सिंदूर लाल चढ़ायो
संजय दत्त की फिल्म वास्तव का यह गीत भी गणेश भक्तों में बेहद पॉपुलर है। यह गाना गणेश चतुर्थी के दिन माहौल को और भी खुशहाल और उत्सवमय बना देता है।
मोरया रे
शाहरुख खान की फिल्म डॉन का यह गाना मोरया रे उत्सव की भावना को पूरी तरह से दर्शाता है। इस गीत की धुन हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देती है और गणपति महोत्सव की ऊर्जा को दोगुना कर देती है।
गजानन
संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में भगवान गणेश को समर्पित यह गीत भक्ति भाव से भरपूर है। यह गाना भक्तों के मन में गणपति बप्पा मोरया की भावना को और भी मजबूत कर देता है।
देवा हो देवा गणपति देवा
यह गाना फिल्म हम से बढ़कर कौन (1981) का है और पिछले करीब 45 सालों से गणपति पंडालों की जान बना हुआ है। इसका उत्सवमय संगीत हर किसी को उत्सव में झूमने पर मजबूर कर देता है।
गणेश चतुर्थी में इन गीतों का महत्व इसलिए भी है क्योंकि ये सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहते, बल्कि भक्तों के मन में भक्ति और उत्साह का भाव पैदा करते हैं। ये गाने पर्व की खुशी को बढ़ाते हैं और सभी को गणपति बप्पा की महिमा का अहसास कराते हैं।
इस प्रकार, बॉलीवुड के ये गीत गणेश चतुर्थी के पर्व को न केवल रंगीन बनाते हैं, बल्कि भक्तों के दिलों में भगवान गणेश की भक्ति और श्रद्धा को भी जगाते हैं। इस साल, आप भी इन गीतों के साथ गणेश उत्सव को और खास बना सकते हैं और अपने परिवार तथा मित्रों के साथ उत्सव का आनंद साझा कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications