Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
फॉरेन लोकेशन भी फीकी है उत्तराखंड के इन वादियों के सामने, ये टॉप 5 प्री वेडिंग शूट लोकेशन
6 Pre Wedding Shoot Location In Uttarakhand : आजकल शादी से पहले प्री वेडिंग शूट ट्रेंड में हैं। स्टाइलिश अपीरियंस, गजब की केमिस्ट्री और खूबसूरत लोकेशन ये चीजें मिलकर एक प्री वेडिंग फोटोशूट को सक्सेसफुल बनाती है।
अगर आप भी अपनी प्री वेडिंग शूट में विदेशों जैसे हसीन पहाड़ और खूबसूरत दृश्यों से सजी लोकेशन की तलाश में है, तो ऐसे में आज हम आपको उत्तराखंड की उन पांच खूबसूरत लोकेशन को बताने वाले हैं जो किसी जन्नत से कम नहीं हैं, जिनकी खूबसूरती को देखते हुए ना आसपास से बल्कि देश-विदेशों से भी लोग प्री वेडिंग शूट करवाने आते हैं।

ऋषिकेश
समुद्र तट और नदी के किनारे का खूबसूरत रूप आपको यहां देखने को मिलेगा, यहां राम झूला, लक्ष्मण झूला, बीटल्स आश्रम और कई जगहे हैं, जो शूटिंग के लिए एक अच्छा परिदृश्य प्रदान करते हैं, जहां आप अपने प्री वेडिंग शूट को खास बना सकते हैं।
टिहरी झील
पिछले कुछ समय से टिहरी झील प्री-वेडिंग की फोटो शूट करने के लिए बेहतरीन लोकेशन बनकर उभर रही है। मालदीव के तर्ज पर टिहरी गढ़वाल झील पर फ्लोटिंग होटल्स मिल जाएगी, जो आपके फोटोशूट को फॉरेन का लुक देगा। शादी को यादगार बनाने के लिए इन दिनों लोग भारी संख्या में यहां प्री वेंडिग करवाने के लिए पहुंचते है।

एफआरआई , देहरादून
एफआरआई (Forest Research Institute, Dehradun) परिसर 4.5 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ है, संस्थान का मुख्य भवन ग्रीक-रोमन वास्तु का अद्भुत नमूना है, जिसके दीदार को देश-दुनिया से लोग यहां पहुंचते हैं, जहां हर दिन लोग शूटिंग के लिए भी पहुंचते हैं।
कोसानी
अल्मोड़ा से तकरीबन 50 किलोमीटर की दूरी पर कौसानी है। इस जगह को मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यहां की खूबसूरत वादियां आपकी प्री-वेडिंग शूट को दिलकश बना देंगे।

नैनीताल
हजारों झीलों को अपनी गोद में लिए नैनीताल अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है जहां की लोकेशन का आनंद लेने के लिए लोगों के आने का सिलसिला बना रहता है, यह एक आकर्षक हिल स्टेशन है, यह जगह भी प्री-वेडिंग शूट और रोमांटिक शॉट्स के लिए आदर्श है.
हजारों झीलों को अपनी गोद में लिए नैनीताल अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है जहां की लोकेशन का आनंद लेने के लिए लोगों के आने का सिलसिला बना रहता है, यह एक आकर्षक हिल स्टेशन है, यह जगह भी प्री-वेडिंग शूट और रोमांटिक शॉट्स के लिए आदर्श है.



Click it and Unblock the Notifications
