Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
कहीं ज्वालामुखी तो कहीं क्रेन पर ही बना दिए होटल्स, ये हैं दुनिया के 8 अजूबे Hotels
unusual and unique hotels in the world: इस बार छुट्टियों में आप ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां का एक्सपीरियंस डिफरेंट हो, जहां रोमांच हो और जो आपको ज़िंदगी भर याद रहे। तो क्यों ना आप इस बार ऑर्डिनरी होटल की जगह कोई अलग तरह की होटल चुनें। आपको बता दें कि दुनिया में कई ऐसे होटल भी हैं, जो अलग-अलग कॉन्सेप्ट पर बने इुए हैं। जो आपको लग्जरी स्टे के साथ ही एक एडवेंचर फील भी देता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे ही और होटलों और जगहों के बारे में हम आपको बता रहे हैं, जिन्हें देखकर आपका भी मन वहां जाने का करेगा।

लेअपरुस 3912, रूस
4000 मीटर की ऊंचाई पर रशिया के माउंट एल्ब्रुस पर फाइबर ग्लास से बने ट्यूब होटल्स हैं, जहां आप कड़कड़ाती ठंड का मज़ा ले सकते हैं। माउंट एल्ब्रुस यूरोप के सबसे बड़े पर्वत और समुद्र से 4000 मीटर की उंचाई पर एक होटल बनाया गया है। इसका नाम लेअपरुस 3912 अल्पाइन स्टेशन है। इस इको होटल को चार प्री-फैब्रिकेटिड फाइबर ग्लास से बनाया गया है। इसकी ऊंचाई सबसे ज़्यादा है और रशिया के जितने भी होटल हैं, उनमें से यह होटल बेस्ट एनर्जी इफिशियंसी के लिए जाना जात है। इस होटल का इंटीरियर और आर्किटेक्चरल डिजाइन भी खास है। यहां घर जैसी हर सुविधा और आराम मिले, इस हिसाब से बनाया गया है।

क्रेन होटल फ़राल्डा एम्स्टर्डम
कई होटलों के विपरीत, जो अपनी विशाल विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध हैं, क्रेन होटल दुनिया के सबसे छोटे होटलों में से एक है। क्रेन जैसे दिखने वाले 'क्रेन होटल फ़राल्डा एम्स्टर्डम' में बुकिंग के लिए सिर्फ 3 रूम ही मौजूद है। दुनिया के सबसे अनोखे आकार के होटलों में से एक इस होटल में मेहमानों के एडवेंचर के लिए लिए मेगा स्विंग भी है।

नेचूरा वाइव होटल, पेरु
एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए पेरू स्थित नेचुरा वाइव होटल एक शानदार अनुभव साबित हो सकता है। पेरु की घाटी में पहाड़ी पर इस होटल को बनाया गया है। यहां जाने के लिए आपको पहाड़ पर चढ़ना पड़ेगा। इस होटल का हर कमरा पहाड़ पर अलग-अलग जगहों पर बनाया गया है, ताकि यहां आने वाले लोगों को सबसे अच्छा नजारा देखने को मिले। ये रुम एल्यूमीनियम और पॉली कार्बोनेट से निर्मित हैं।

कैप्सूल वैल्यू कंडा, जापान
कैप्सूल वैल्यू कंडा होटल जापान के तोक्यो में है। इस तरह का होटल चीन में भी है। इस होटल में कमरों की बनावट कैप्सूल की तरह की होती है। एक होटल में 50-60 कमरे होते हैं जहां हर तरह की सुविधाएं मौजूद होती हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इन होटलों में रूम काफी सस्ता होता है।

मौनटेना मैजिका लॉज, चिली
चिली के पेटोगोनिया के हिलो हिलो रिजर्व के घने जंगलों में स्थित इस होटल में आप ज्वालामुखी के अंदर रहने का अनुभव हासिल कर सकते हैं। ज्वालामुखी के आकार में बने इस होटल के किनारों से झरना नीचे की ओर बहता है। पहाड़ पर जंगलों के बीच कमरे बनाए गए हैं। पेड़ के तनों से गर्म बाथटब भी बनाया गया है। पर्यटकों के लिए घुड़सवारी, राफ्टिंग और हाइकिंग जैसी गतिविधियों का बंदोबस्त है।

ट्रीहोटल, स्वीडन
स्वीडन की प्रकृति को देखना चाहते हैं तो ट्रीहोटल आपके लिए बेहतर टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं। जमीन से 15 फीट की ऊंचाई पर पेड़ पर बने होटल में कई भाग है जिनमें से कुछ को आप फोटो में भी देख सकते हैं। मिरर क्यूब, बर्ड्स नेस्ट, द केबिन, सेवंथ रूम, द यूएफओ, ड्रैगनफ्लाई, द ब्लू कोन आदि इस होटल के भाग हैं। यहां रुकने में लोगों को काफी मजा आता है। वो अपने को प्रकृति के बिलकुल पास महसूस करते हैं।
जिराफ मैनर होटल, केन्या
केन्या के नौरोबी में मौजूद यह छोटा सा होटल एक जिराफ सेंटर में बना हुआ है, जिसमें कई लुप्तप्राय रौथस्चाइल्ड जिराफ रखे गए हैं। इस सेंटर में जिराफ के जोड़ों का प्रजनन कार्यक्रम संचालित किया जाता है, ताकि इनकी प्रजाति को बचाया जा सके। गेस्ट से ट्रीट के लिए यहां के जिराफ होटल की खिड़कियों पर सींग मारते रहते हैं। इस होटल में एक दिन का किराया लाखों रुपये में है।

होटल कोस्टा वर्डे, कोस्टा रिका
कोस्टा रिका में एक हवाई जहाज़ होटल है, जिसका नाम है - होटल कोस्टा वर्डे। यह होटल मैनुअल एंटोनियो नेशनल पार्क में है. यहां 50 फ़ुट की ऊंचाई पर बोइंग 727 फ़्यूज़लज़ को होटल के रूप में बनाया गया है। होटल के अंदर बोइंग 727 जैसा ही डिज़ाइन है। यहां के होटल सुइट में रुकने के लिए 260 डॉलर प्रति रात देने होते हैं। अगर आप इस होटल की लोकेशन देखें, तो ऐसा लगेगा मानो किसी टीवी ड्रामा का सीन है, जिसमें एक हवाई जहाज क्रैश हो गया हो। यह होटल पेड़-पौधों से घिरा हुआ है। इसकी दूसरी तरफ नीला समुद्र भी है। यहां आने वाले टूरिस्ट इस लग्ज़री होटल में रिलैक्स करते हैं। जहां हवाई जहाज के डैने होने चाहिए थे, वहां बालकनी बनी हुई है। बालकनी में खाने-पीने, बैठने और मनोरंजन का पूरा इतंज़ाम है। आप इसकी छत पर भी जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
