Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Independence Day 2024 : बॉलीवुड के इन गानों के बिना अधूरा है आजादी का जश्न, सुनकर आप में जग जाएगा देश प्रेम
patriotic songs for 15th August : इस बार देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इसकी धूम चारों तरफ हैं। जगह-जगह तिरंगा लहराने लगा हैा। 15 अगस्त में देशभर के देश के कोने- कोने में स्वतंत्रता दिवस की धूम देखने को मिलती है।
77 वें स्वतंत्रता दिवस पर अगर आप भी देश भक्ति के जज्बे को बांटना चाहते हैं और इस खास दिन को सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो इन हिंदी फिल्मों के देशभक्ति गानों को अपनी प्ले लिस्ट में जरूर शामिल करिए। इन्हें खुद भी सुनिए और बच्चों को सुनाएं। ये गाने 15 अगस्त की खुशी को दोगुना बढा देंगे।

तेरी मिट्टी
केसरी फिल्म का तेरी मिट्टी.... ये गाना भारतीय सैनिकों के बलिदान की कहानी बताता हैं। तेरी मिट्टी को बी प्राक ने गाया है। इस गाने की खासियत है कि ये इस गाने का एक एक बोल दिल और दिमाग में अपनी छाप छोड़ देता हैं। इस गाने के बिना 15 अगस्त का जश्न अधूरा हैं। ये गाना उन लाखों-हजारों सैनिकों की शहादत की याद दिलाता हैं जो वतन के लिए शहीद हो गए।
ऐ वतन तेरे लिए
फिल्म 'कर्मा' का 'ऐ वतन तेरे लिए' है। जो हर 15 अगस्त के फंक्शन में जरूर बजता है। इस गाने को सुन रगो में बह रह खून में देश के प्रति प्रेम की भावना दोगुनी हो जाती हैं।
रंग दे बसंती
रंग दे बसंती फिल्म का टाइटल सॉन्ग बेहद एनर्जेटिक है। ये गाना हमारे आज के यूथ को देश से कनेक्ट करता हैं। इस गाने में देश की खूबसूरती और एकता को जिस तरह बयां किया गया वो काबिले ए तारीफ। ये एक ऐसा सॉन्ग जिससे सुनते ही झूमने का मन करने लगता है। 15 अगस्त के सेलेब्रेशन के लिए ये गाना बहुत सही लगता है।
ए वतन
आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फ़िल्म राज़ी का गाना "ए वतन" जोशीला देशभक्ति से भरा गाना है। इस गाने को जिस तरह से गाया गया है इसे सोन हर किसी के रोगंटे खड़े हो जाए।
संदेशे आते हैं
साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर का गाना 'संदेश से आते हैं' है। हर उस बॉर्डर पर तैनात सैनिक की कहानी है, जो देश की रक्षा के लिए अपनों से कौसों दूर रह देश के लिए जान देने के लिए तैयार हैं। इसे सोनू निगम और रूप कुमार राठौर ने गाया था। इस गानें में सीमा पर डटे सैनिकों की जो भावनाएं दिखाई गई वो बहुत
ही खूबसूरत हैं।
ये जो देश है मेरा"
फिल्म स्वदेश का यह गाना "ये जो देश है मेरा" बेहद शानदार सॉन्ग है, जिसे ए आर रहमान ने गाया है। ये भी गाना भी देश की युवा और भावी पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था। न सिर्फ शहादत और देश की रक्षा करके ही देशभक्ति को जिंदा रख सकते हैं बल्कि देश की उन्नति और प्रगति में भागीदार बनकर भी अपने देशप्रेम की मिसाल बन सकते हैं। इस गाने को इसी खूबसूरती के साथ फिल्माया गया है।
चक दे इंडिया
शाह रुख खान की फिल्म चक दे इंडिया का टाइटल ट्रैक देश भक्ति के गानों में एक बैंचमार्क सेट कर चुका हैं। सुखविंदर सिंह की आवाज में ये गाना एनर्जी से भरपूर है। एथलीट्स के बीच ये गाना इंस्प्रिरेशन की तरह काम करता है। ओलपिंक हो या वर्ल्ड कप इसकी गूंज हर जगह बजती हैं।



Click it and Unblock the Notifications