Latest Updates
-
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन
ब्रेन रॉट, मेनिफेस्ट, डिम्योर…पूरे साल ट्रेंड में रहे इन भारी-भरकम शब्दों का मतलब जानिए
Trending Words in 2024 : हर साल की तरह, 2024 में भी डिक्शनरीज़ ने अपने 'वर्ड ऑफ द ईयर' चुने, जिनमें ब्रेन रॉट, मेनिफेस्ट और डिम्योर जैसे शब्द शामिल हैं। ये केवल शब्द नहीं, बल्कि हमारे समय की सोच और भावनाओं का प्रतिबिंब हैं। सोशल मीडिया और पॉप कल्चर में छाए ये शब्द हमारी रोजमर्रा की भाषा का हिस्सा बन गए।
आइए, साल के खत्म होने से पहले इन शब्दों का मतलब जानते हैं और क्यों ये हर तरफ चर्चा में रहे?

ब्रेन रॉट (Brain Rot)
ब्रेन रॉट साल 2024 का सबसे चर्चित शब्द बना। ऑक्सफोर्ड ने इसे पब्लिक वोट के आधार पर 'वर्ड ऑफ द ईयर' घोषित किया। ऑक्सफोर्ड की वेबसाइट के अनुसार, इस चुनाव में 37,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। यह शब्द डिजिटल युग में मेंटल हेल्थ पर प्रभाव को दर्शाता है।
ब्रेन रॉट' का मतलब है किसी व्यक्ति की मानसिक या बौद्धिक स्थिति का बिगड़ना होता है। इसका पहला उपयोग इंटरनेट से पहले, 1854 में हेनरी डेविड थॉरो की किताब Walden में दर्ज किया गया था, जो इसकी पुरानी जड़ों को दर्शाता है।
एनशिटीफिकेशन (Enshittification)
इस शब्द को ऑस्ट्रेलियन डिक्शनरी Macquarie ने 2024 का वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया। इससे पहले, अमेरिकन डायलेक्ट सोसायटी ने इसे 2023 का वर्ड ऑफ द ईयर चुना था। हालांकि यह कॉन्सेप्ट पुराना है, लेकिन इस स्थिति को Enshittification नाम ब्रिटिश-कनाडाई पत्रकार कोरी डॉक्टरो ने 2022 में दिया। इस शब्द का उपयोग तब होता है, जब किसी सर्विस या प्रोडक्ट की क्वालिटी प्रॉफिट के चक्कर में दिन-ब-दिन खराब होती जाए। यह समस्या खासतौर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के साथ देखी जाती है, जहां शुरुआती बेहतरीन सुविधाएं धीरे-धीरे घटती हैं, और ग्राहक अनुभव प्रभावित होता है। इस शब्द ने व्यापक चर्चा बटोरी है।
मैनिफेस्ट (Manifest)
इस शब्द को 2024 में कैंब्रिज डिक्शनरी ने वर्ड ऑफ द ईयर चुना। इसका अर्थ है अपनी इच्छाओं और लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से सोचकर उन्हें सच करने का विश्वास रखना। यह शब्द इस विचार को दर्शाता है कि सकारात्मक सोच और यकीन से चीजों को हकीकत में बदला जा सकता है।
ब्रैट (Brat)
ब्रैट का मतलब है बिगड़ैल बच्चा, लेकिन मॉर्डन पॉप कल्चर में इसका अर्थ आत्मविश्वासी, विद्रोही और निडर व्यक्ति बन गया है। यह नई परिभाषा वैयक्तिकता और लापरवाह रवैये का जश्न मनाती है। पॉप आर्टिस्ट चार्ली XCX के एल्बम ने इसे वायरल कर दिया, और कॉलिन्स डिक्शनरी ने इसे वर्ड ऑफ द ईयर चुना।
रौमैंटेसी (Romantasy)
रौमैंटेसी बुक लवर्स की दुनिया में 2024 का चर्चित शब्द रहा। यह रोमांस और फैंटेसी शब्दों से मिलकर बना है। इस जॉनर में रहस्यमयी और जादुई दुनिया की प्रेम कहानियां शामिल होती हैं, जिनमें ड्रैगन, परियां, और वेयरवोल्फ जैसे काल्पनिक जीवों का समावेश होता है। फैंटेसी फिक्शन पढ़ने वालों के बीच यह जॉनर बेहद लोकप्रिय है।
डेम्योर (Demure)
डेम्योर का मतलब है शांत और संकोची। डिक्शनरी डॉट कॉम ने इसे वर्ड ऑफ द ईयर चुना। 2024 में, इंफ्लुएंसर जूल्स लेब्रोन ने टिकटॉक पर रूढ़िवादी स्त्रीत्व पर कटाक्ष करते हुए इस शब्द को ट्रेंडिंग बना दिया। फैशन और मेकअप की दुनिया में इसका उपयोग नैचुरल, सरल और ध्यान आकर्षित न करने वाले व्यक्तित्व को दर्शाने के लिए किया जाता है।
स्किबिडी (Skibidi)
स्किबिडी यह एक निरर्थक शब्द है जो एक वायरल इंटरनेट ट्रेंड से जुड़ा है, इसे हास्य और सोशल मीडिया में अतरंगी और बेमतलब की चीजों के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है। स्किबिडी शब्द इस साल मीम्स में भी खूब इस्तेमाल हुआ है।
सिचुएशनशिप (Situationship)
सिचुएशनशिप हिंदी के दो शब्दों 'सिचुएशन' और 'रिलेशनशिप' को मिलाकर बना है। यह एक ऐसा रिश्ता होता है जो पूरी तरह से परिस्थिति पर निर्भर करता है। इसमें दो लोग रोमांस या फिजिकल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक साथ आ सकते हैं, या कभी-कभी बस एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए। इस रिश्ते में साथी बिना किसी स्पष्टता या बातचीत के दूसरे साथी को छोड़ भी सकते हैं, क्योंकि इसमें कोई कमिटमेंट नहीं होता है।



Click it and Unblock the Notifications