Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Himachal Pradesh: सड़क पर लगा था लंबा जाम, बचने के लिए नदी में चला दी SUV, कटा 3500 का चालान!
Himachal Pradesh's Traffic Viral Video : हिमाचल प्रदेश में न्यू ईयर आने से पहले ही पर्यटकों का हुजुम उमड़ पड़ा है। हालात यह है कि सड़कों पर पांव रखने की जगह भी नहीं है। क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक हिल स्टेशनों पर उमड़ रहे हैं। जिसकी वजह से हिल स्टेशन पर ट्रैफिक जाम और गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है।
लोग जाम से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों की अवहलेना करने से भी नहीं चूक रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति से ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां पर्यटक ने अपनी गाड़ी को ट्रैफिक जाम में फंसने से बचाने के लिए अनोखा तरीका खोजते हुए अपनी गाड़ी को नदी में उतार दिया। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

यह मामला लाहौल स्पीति की चंद्रभागा नदी का बताया जा रहा है। जहां वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक सैलानी ने सड़क पर लगे ट्रैफिक जाम से बचने के लिए अपनी SUV गाड़ी थार को नदी में ही उतार दी, सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लाहौल स्पीति पुलिस ने तुंरत एक्शन लेते हुए इस वाहन के मालिक के खिलाफ यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 3500 रुपये का चालान काटा है।
वीडियो में पर्यटक SUV को ड्राइव करते हुए नदी को पार करके दूसरे किनारे तक जाता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसका वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने बना दिया। गनीमत यह रही कि इन दिनों नदी का पानी काफी कम है, नहीं तो वाहन में सवार सैलानी किसी हादसे का भी शिकार हो सकते थे।



Click it and Unblock the Notifications
