Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
रील बनाते हुए ट्रैवल इन्फ्लुएंसर की 300 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत, बारिश में झरने के पास न करें ये गलतियां
Aanvi Kamdar Death News: इंस्टग्राम पर अपनी ट्रैवल रील्स के वजह से सुर्खियों में रहने वाली अन्वी कामदार की मौत हो गई है। महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक झरने में गिरने से अन्वी की मौत हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक रील शूट करते समय 300 फीट गहरी खाई में गिर गईं।
अन्वी 16 जुलाई को सात दोस्तों के साथ झरने की सैर पर निकली थीं। सुबह 10.30 बजे करीब ये हादसा हुआ और उनकी जान चली गई। बारिश के दिनों में रील बनाते हुए पांव फिसलकर गिरकर मरने जैसे मामलों में बढ़ोतरी हो जाती है। मुंबई की रहने वाली अन्वी को बचाव दल ने बचाने की काफी कोशिश की लेकिन अन्वी को बचाया नहीं जा सका। ऐसे में अगर आप भी झरने किनारे मानसून का लुत्फ उठाने जा रहे तो ये गलती करने से बचें।

कौन हैं अन्वी कामदार
ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अन्वी कामदार के इंस्टाग्राम अपनी ब्लॉगिंग के लिए मशहूर थी। उनके अकांउट पर दो लाख 54 हजार से अधिक फॉलोवर थे। अन्वी चार्टड अकांउटेड हैं। मुंबई में रहने वाली अन्वी कामदार मानसून में कुंभे झरने की शूटिंग के पहुंची थी। जिस रील बनाने की स्किल की वजह से वो मशहूर हुई थी, वही अब मौत का कारण बन गई।
इन बातों का रखें खास ख्याल
वॉटर फॉल्स बारिश में दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं मगर यहां जरा सी लापरवाही आपके लिए जानलेवा बना सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि झरने के पास आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
- झरनों के आसपास पत्थरों पर खूब फिसलन हो जाती है, तो ऐसे में इन जगहों पर जाते हुए हिल या चप्पल पहनकर ना जाएं। आप ऐसे जूते पहनें जिसमें अच्छी ग्रिप हो।
- झरने के बीच में या मुहाने पर जाकर सेल्फी न लें, सेल्फी या रील बनाते हुए पांव फिसल सकता है और आपकी जान जा सकती है।
- झरनों के पास चेतावनी के बोर्ड लगे रहते हैं कि कितनी दूरी बनाए रखनी चाहिए। कहां तक जाना चाहिए और झरना कितनी ऊंचाई पर है। जलस्तर बढ़ने पर क्या हो सकता है और नदी की गहराई कितनी है जैसी सारी सूचना बोर्ड पर लगी होती है। इसलिए इन चेतावनी को पढ़कर ही आगे बढ़े और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।
- कई बार बारिश में पहाड़ी झरनों में पानी के साथ पत्थर भी आते हैं। ऐसी जगहों पर पानी का जलस्तर एकदम से बढ़ जाता है। ऐसे में इन स्थानों पर सावधान रहें।



Click it and Unblock the Notifications
