Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Tulsi Vivah 2025 Rangoli Design: तुलसी विवाह पर बनाएं ये 5 खास रंगोली डिजाइन, घर में आएगा मंगल और सौभाग्य
Tulsi Vivah 2025 Rangoli Design: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का दिन बेहद पवित्र माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी का दिव्य विवाह होता है। माना जाता है कि इस विवाह से घर में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का आगमन होता है। ऐसे में इस खास दिन घर और आंगन की सजावट का भी विशेष महत्व होता है। इस बार 2 नवंबर 2025 को तुलसी विवाह है। इस दिन भक्ति और सुंदरता का संगम दिखाने के लिए रंगोली बनाना सबसे अच्छा तरीका है।
रंगोली न केवल शुभता का प्रतीक है बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा और देवी-देवताओं के स्वागत का माध्यम भी मानी जाती है। आज हम आपके लिए 5 आसान रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं।

तुलसी विवाह रंगोली बनाने का महत्व
तुलसी विवाह के दिन रंगोली बनाना शुभता और भक्ति का प्रतीक होता है। मान्यता है कि जहाँ रंगोली बनती है, वहाँ लक्ष्मी जी का वास होता है और विष्णु तुलसी विवाह के अवसर पर बनी रंगोली घर में मंगल लेकर आती है। इस दिन रंगोली में आमतौर पर तुलसी के पत्ते, विष्णु का शंख, चक्र, भगवान विष्णु के नाम या ओम (ॐ) के डिज़ाइन बनाए जाते हैं।
तुलसी पौधे की रंगोली
आप रंगोली बनाने के लिए तुलसी के पौधे के चारों ओर एक अच्छा सा डिजाइन बना सकते हैं। अगर आप तुलसी के पौधे के आसपास रंगोली नहीं बनाना चाहते तो इस तरह से रंगोली बनाएं जो बनाने में आसान है और देखने में इतनी सुंदर की हर कोई तारीफ करेगा।
शंख वाली रंगोली
शंख और चक्र डिजाइन वाली रंगोली विष्णु भगवान को बेहद प्रिय है। ये रंगोली बनाने में भी बहुत मुश्किल नहीं है। विष्णु भगवान के प्रतीकों से बनी यह रंगोली अत्यंत शुभ मानी जाती है। आप इसे तुलसी विवाह वाले दिन बना सकते हैं।
फूल और दीयों वाली रंगोली
सबसे आसान और देखने में सुंदर होती है फूल और दीयों वाली रंगोली। इसे बनाने के लिए न तो किसी कैमिकल वाले रंगो की जरूरत है और न ही ज्यादा मेहनत की जरूरत।
मोरपंखी वाली रंगोली
आप तुलसी विवाह के दिन मोर पंखी वाली रंगोली बना सकते हैं। एक बॉर्डर बना लें और फिर एक तरफ तुलसी विवाह लिख सकते हैं और दूसरी तरफ तुलसी का पौधा रख सकते हैं।
तुलसी माता के पैर वाली रंगोली
घर के आंगन में या फिर मंदिर के पास और जहां तुलसी का विवाह करने की जगह निश्चित की है आप वहां पर तुलसी माता के पैर वाली रंगोली बना तकते हैं।
Tips for Making Tulsi Vivah Rangoli
तुलसी माता के पास रंगोली बनाते समय शुद्धता और भक्ति बनाए रखें।
रंगोली बनाते समय "ॐ विष्णवे नमः" या "तुलसीदेव्यै नमः" मंत्र का जाप करें।
रंगोली के चारों ओर दीपक जलाएं, इससे वातावरण पवित्र और दिव्य बनता है।
बच्चों को भी रंगोली बनाने में शामिल करें - इससे वे परंपरा और संस्कृति से जुड़ेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
