Latest Updates
-
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग
Turkey Hair Museum: अनोखा और डरावना हेयर म्यूज़ियम, जहां महिलाएं काटकर लटकाती हैं बाल
Turkey Hair Museum-तुर्की का एक म्यूज़ियम दुनिया में जितने भी म्यूजियम है उन सबसे हट कर है। आप जब इस म्यूजियम में जाएंगे तब शायद आपको ये थोड़ा डरावना भी लगे, क्योंकि यहां किसी भी तरह को कोई एंटिक पीस नहीं रखा है बल्कि आप को हर तरफ सिर्फ बाल ही बाल नजर आएंगे।

ये बाल महिलाओं के है, और उनके द्वारा ही अपने बालों को काट कर यहां पर लटकाया गया है। दरअसल, ये एक लोकल कुम्हार, चेज़ गैलीप था, जिसने बाल संग्रहालय (The Museum of Hair) को बनाया। ये म्यूजियम तुर्की का अवनोस शहर में मौजूद है। कहानी के अनुसार, गैलीप की एक "महिला मित्र" को अवनोस शहर से बाहर जाना पड़ा तो उसने याद रखने के लिए गैलिप को अपने बालों का एक गुच्छा उसे दे दिया था। अपने बाल प्यार की निशानी के तौर पर काट कर लटका दिए थे और तब से ये सिलसिला जारी है।

16,000 से अधिक महिलाओं के बाल लटके हैं
गैलिप ने बालों को अच्छी तरह से सेफ रखने के लिए अपनी मिट्टी के बर्तनों की दुकान के नीचे एक गुफा में रखा था। इसके बाद कुछ दूसरी महिलाओं ने भी उसे अपने बाल गुफा में रखने के लिए दिये। तब से महिलाओं के बालों के नमूने ढेर होते गए कि आज गुफा में 16,000 से अधिक महिलाओं के कटे बाल लटके है।
ये एक अंधेरी खौफनाक गुफा है जिसमें दीवारों से बहुत सारे बाल लटके नजर आते हैं। यहां पर एंट्री फ्री है।

यहां पर महिलाओं को अपने नाम और शहर और देश का नाम वाले कार्ड के साथ अपने बालों को काट कर गुफा के शानदार संग्रह में जोड़ने के लिए स्वागत किया जाता है।
साल 1998 में इस म्यूज़ियम का ना गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
