Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
तुर्किये ने इंस्टाग्राम पर बैन लगाया, इससे पहले ये 10 देश भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को कर चुके हैं बैन
Instagram पर तुर्किये ने प्रतिबंध लगा दिया है। तुर्किये के राष्ट्रपति कार्यालय में कम्युनिकेशन डायरेक्टर फहार्टिन अल्टन ने बुधवार को में इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो लोगों को हमास चीफ इस्माइल हानियेह की मौत पर शौक संदेश पोस्ट करने से रोक रही है। इस्माइल हानियेह की मौत मंगलवार को ईरान की राजधानी तेहरान में हुई थी। तुर्किए में इंस्टाग्राम पर लगे इस प्रतिबंध की वजह से लाखों यूजर्स ऐप और वेबसाइट में लॉग-इन नहीं कर पा रहे हैं।
वैसे यह पहली बार नहीं हैं किसी देश ने सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया हो। दुनियाभर में कई देश ऐसे हैं जहां पर सोशल मीडिया पर बैन लगा हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि दुनियाभर में कहां-कहां सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा हुआ हैं।

बांग्लादेश ने इंस्टाग्राम, टिकटॉक, व्हाट्सपर लगाया बैन
टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश ने इंस्टाग्राम, टिकटॉक, व्हाट्सएप और यूट्यूब सहित कई लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया है। शुक्रवार, 2 अगस्त से ही देश भर में व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले सोशल नेटवर्क तक पहुँच को प्रभावी रूप से प्रतिबंधित कर दिया है।
भारत में टिकटॉक पर बैन
2019 में इंटरनेट पर 121 बार बैन लगाकर भारत दुनिया में अव्वल रहा। जम्मू-कश्मीर से जुड़े अनुच्छेद 370 पर फैसले के बाद अगस्त 2019 में भारत में इंटरनेट पर अब तक का दूसरा सबसे लम्बा बैन लगाया गया। इसके बाद जून 2020 में टिकटॉक समेत चीन के 59 एप को बैन कर दिया।

पाकिस्तान में एक्स पर है बैन
पाकिस्तान में एक्स (ट्विटर) पहले से ही बैन है। दरअसल पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव के बाद से ही X पर बैन लगा हुआ है। नेशनल सिक्योरिटी का हवाला देकर इसे बैन किया गया है।
चीन में फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर रोक
चीन में तो विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह रोक है। ताकि युवा पीढ़ी भड़ककर एकदम से विद्रोह न कर दे। इसलिए यहां सिर्फ मेड इन चायना सोशल एप के ही एक्सेस दिए जाते हैं।
नॉर्थ कोरिया में इंटरनेट पर हैं प्रतिबंध
नॉर्थ कोरिया के बहुत कम नागरिक इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। वे केवल सरकार द्वारा स्वीकृत इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। यहां के नागरिकों को बाहरी दुनिया से संपर्क न रखने के लिए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया हैं। यहां अडल्ट कंटेंट वेबसाइट्स' को भी ब्लॉक कर दिया गया है।
आपको बता दें कि उत्तर कोरिया में पॉर्न देखने तथा दक्षिण कोरियाई फिल्में देखने पर मौत की सजा दी जाती है। इन अपराधों के लिए माफी का कोई प्रावधान नहीं है।
इन देशों में हैं वाट्सएप पर बैन
चीन और नॉर्थ कोरिया पहले ही वॉट्सऐप को बैन कर चुके हैं। इस लिस्ट में ईरान, कतर, सीरिया और संयुक्त अरब अमीरात के नाम भी शामिल हैं। दरअसल सीरिया और ईरान ने युद्धग्रस्त देश हैं, इसलिए सूचना को तेजी से प्रवाह को रोकने के लिए वॉट्सेप को बैन किए गया है।
इन देशों में बैन है टिकटॉक
इंडोनेशिया ने 2023 में टिकटॉक को बैन कर दिया था। इसके साथ ही किर्गीस्तान, ऑस्ट्रेलिया, रुस, यूनाइटेड किंगडम, बेल्जियम, डेनमार्क, कनाडा, न्यूजीलैंड, ताइवान, माल्टा, फ्रांस, नॉर्वे और लातविया ने भी टिकटॉक को बैन कर रखा है। उधर,पाकिस्तान, बांग्लादेश और अजरबैजान देशों ने टिकटॉक पर आंशिक तौर पर प्रतिबंध लगा रखा है।
इन देशों में फेसबुक पर लगी हैं रोक
चाइना, ईरान, नॉर्थ कोरिया, क्यूबा, बांग्लादेश, वियतनाम, सीरिया और मॉरीशस जैसे देशों में भी फेसबुक पर प्रतिबंध लगा हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
