Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
गोरखपुर में शॉर्ट सर्किट में आग लगने से दो की मौत, हल्की सी चूक बिजली के मीटर में कर सकती है धमाका
How to avoid an electric short circuit: बीते मंगलवार की रात गोरखपुर में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। इस हादसे के वजह से घर के दो सदस्यों की मौत हो गई। बाकी के 6 सदस्यों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
वैसे आपको बता दें कि भारत में बिजली के मीटर में आग लगने के कई मामले सामने आते है। अब आप सोच रहे होंगे कि बिजली के मीटर में भी शॉर्ट सर्किट होता हो सकता है। वैसे आपको बता दें कि बिजली के मीटर पूरी तरह सेफ होते हैं, लेकिन लोगों की लापरवाही की वजह से इनमें शॉर्ट सर्किट या आग लगती है। भविष्य में इस तरह के हादसे न हो इसलिए हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप बिजली के मीटर को आग या शॉर्ट सर्किट लगने से बचा सकते है।

क्या है बिजली के मीटर लगाने के नियम
गाइडलाइंस के मुताबिक, डिस्कॉम कंपनियां बिजली के मीटर सबसे सुरक्षित स्थान पर ही लगा सकती हैं। ऐसे में डिस्कॉम वाले घरों और पार्किंग के बाहर ही ज्यादात्तर बिजली के मीटर लगाती हैं।
लोड पर दें ध्यान
मीटर चाहे जितने सेफ हों, लेकिन कुछ गलतियों के वजह से इनमें शॉर्ट सर्किट हो सकता है खासतौर से गर्मियों में। वायरिंग और लोड पर ध्यान न देना शॉर्ट सर्किट की सबसे बड़ी वजह है। गर्मियों में मीटर के गर्म होने पर चिंगारी निकलती है। पुराने मीटरों में यह समस्या अधिक है।
इन वजहों से मीटर पर होता है शॉर्ट सर्किट
एक्सपर्ट के मुताबिक बेसमेंट में मीटर के साथ लापरवाही की वजह से शॉर्ट सर्किट की संभावना अधिक होती है। ये कुछ गलतियां है जो शॉर्ट सर्किट की वजह बनते है, जैसे-
- अक्सर लोग मीटर के पास पानी की मोटर लगा दी जाती हैं।
- कई लोग मीटर के पास ही गाड़िया पार्क करते है।
- मीटर के पास गाड़ियां खड़ी कर दी जाती हैं।
- बिजली के स्विच लगा लिए जाते हैं।
- मीटर के पास गैस सिलेंडर रख दिए जाते हैं।
- बेसमेंट में वेंटिलेशन कम होने की वजह से मीटर में शॉर्ट सर्किट की संभावना अधिक होती है।
- मीटर तक पहुंचने का रास्ता साफ नहीं होना चाहिए और बीच में कूड़ा कचरा रख देना।

इन बातों का रखें ध्यान
- मीटर की वायरिंग समय-समय पर चेक करनी चाहिए। इससे वायरिंग की वजह से शॉर्ट सर्किट को काफी हद तक रोका जा सकता है।
-बिजली के मीटर के आसपास कोई इलेक्ट्रिकल या मैकैनिकल सामान न रखें, इससे आग पकड़ने का खतरा रहता है।
-मीटर बॉक्स के पास का एरिया साफ हो और वहां कूड़ा या कोई ज्वलनशील पदार्थ न हो।
-मीटर बॉक्स तक पहुंचने का रास्ता आसान हो और रास्ते में रुकावट न हो।
-मीटर के पास गाड़ी पार्क न करें।
- मीटर में बाहर से कोई तार न जोड़ें। इससे चिंगारी पकड़ने होने और आग लगने का खतरा बढ़ता है
- मीटर के लोड के हिसाब से अपने घर दफ्तर की इंटरनल वायरिंग में बदलाव करें, ताकि केबल गर्म न हो, तारों में जोड़ न पड़े।
-शॉर्ट सर्किट से लगी आग को बुझाने के लिए पानी का इस्तेमाल न करें
- अपने शहर और क्षेत्र से संबंधित डिस्कॉम या बिजली विभाग के हेल्पलाइन नम्बर नोट करके रखें। मीटर संबंधित इमरजेंसी होने पर तुरंत सूचना दें।



Click it and Unblock the Notifications
