Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
किंग चार्ल्स से भी ज्यादा अमीर हैं ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति, ब्रिटेन के पूर्व पीएम की नेटवर्थ जानें
UK's Ex PM Rishi Sunak Net worth : ब्रिटेन के आम चुनाव में लेबर पार्टी की जीत के साथ ही ऋषि सुनक का बतौर पीएम सफर खत्म हो गया है। सुनक अक्टूबर 2022 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने थे, वह करीब 18 महीने ब्रिटेन के पीएम रहे। सुनक के पीएम बनने के बाद उनकी इस कामयाबी पर भारत में भी खुशी माहौल देखा गया था। इसकी वजह उनका भारत से कनेक्शन है। सुनक की शादी अक्षता मूर्ति से हुई है, जो इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति की बेटी है। खुद सुनक भी काफी अमीर हैं।
खबरों की मानें तो ऋषि सुनक की चुनावी हार के पीछे एक वजह उनकी अमीरी और संपति भी बनी है। इस चुनाव के दौरान ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की संपत्ति को लेकर विपक्ष ने एक बड़ा मुद्दा बनाया था। वही उनके प्रतिद्धंदी कीर स्टारमर बेहद ही साधारण पारिवार से आते हैं।

ऋषि सुनक की संपति को भी उनकी हार की एक वजह माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि ब्रिटेन के एक्स प्रधानमंत्री कितने ज्यादा अमीर हैं।
ससुर नारायण मूर्ति भी नहीं है कम अमीर
फोर्ब्स के अनुसार, सुनक के ससुर और अक्षता मूर्ति के पिता नारायण मूर्ति की संपत्ति करीब 4.7 अरब डॉलर है। दुनिया के अमीरों में उनका नंबर 669वां है। मूर्ति इंडियन टेक कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर हैं।
इतनी है ऋषि सुनक की नेटवर्थ
राजनीति में आने से पहले ऋषि सुनक एक सफल इन्वेस्ट बैंकर रहे हैं।1980 में इंग्लैंड के साउथेम्प्टन में भारतीय माता-पिता के घर जन्मे सुनक ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने गोल्डमैन सैक्स में निवेश बैंकर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। सुनक के हालिया टैक्स रिटर्न के अनुसार, उन्होंने 2022 से 2023 के वित्त वर्ष में करीब 2.8 अरब डॉलर की कमाई की है।
ब्रिटेन की बिल गेट्स है अक्षता मूर्ति
ब्रिटेन की बिल गेट्स कही जाने वाली अक्षता मूर्ति ब्रिटेन की सबसे अमीर महिला हैं। उनके पास इंफोसिस के इतने शेयर हैं कि 2022 में सुनक परिवार ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से भी ज्यादा अमीर हो गया था।
ब्रिटेन के राजा से भी ज्यादा अमीर
द संडे टाइम्स की 2024 के अमीर लोगों की लिस्ट के अनुसार, ऋषि सुनक और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति करीब 830 अरब डॉलर है। यह कपल ब्रिटेन का 245वां सबसे अमीर परिवार है। जबकि किंग चार्ल्स इस सूची में 258वें स्थान पर थे।



Click it and Unblock the Notifications
