Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Budget पेश होते ही इंटरनेट पर आई memes की बाढ़, पढ़कर आप भी हो जाएंगे लोटपोट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में नए कर व्यवस्था के तहत ₹12 लाख तक की आय पर इनकम टैक्स माफ करने की घोषणा की, जिससे मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिली। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल बन गया। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर नेटिजन्स ने तुरंत मजेदार मीम्स की बौछार कर दी।

लोग इस फैसले को लेकर अपने खुशी के पल साझा करने लगे, और टैक्स में छूट मिलने पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी हंसी-मजाक के अंदाज में पोस्ट की। मीम्स ने सोशल मीडिया पर मनोरंजन का माहौल बना दिया, और टैक्स छूट के फैसले का जश्न मनाने वाले यह मीम्स वायरल हो गए।
12 लाख पर नो टैक्स, सोशल मीडिया में छाई खुशी
एक यूजर ने एआई-जेनरेटेड इमेज शेयर की, जिसमें निर्मला सीतारमण का चेहरा जया बच्चन के 'कभी खुशी कभी गम' के प्रसिद्ध सीन पर मॉर्फ किया गया था। इस पर यूजर्स ने "अब तो जिंदगी सेट हो गई" और "वित्त मंत्री जी, आप महान हैं!" जैसे मजेदार कैप्शन के साथ मीम्स शेयर किए।
मेरी रूह का परिंदा फड़फड़ाए
सोशल मीडिया पर बजट आने से पहले एक मीम वायरल हुआ, जिसमें "मेरी रूह का परिंदा फड़फड़ाए" गाने को मिडिल क्लास की रूह से जोड़ा गया। इस मीम में हास्यास्पद तरीके से दिखाया गया कि बजट आने पर मिडिल क्लास के लोग किस तरह के डर और चिंता में होते हैं। यह मीम मिडिल क्लास की वित्तीय स्थिति को मजेदार अंदाज में पेश करता है।
उठो अनारकली
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने सलीम अनारकली के आईकॉनिक सीन को पोस्ट करते हुए लिखा है उठो अनारकली बजट आने वाला है।
खुश हो गए मीडिल क्लास
सोशल मीडिया पर मीम्स के वायरल होने के बाद यूजर्स के रिएक्शन मिल रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि सरकार ने ₹12 लाख तक टैक्स में छूट देकर बड़ा दाव चल दिया है, जिससे मिडिल क्लास को राहत मिली है।
13 लाख पैकेज वालों पर मीम
सरकार ने ₹12 लाख तक टैक्स में छूट दी है, तो वहीं 13 लाख रुपए वालों का मुंह लटक गया।



Click it and Unblock the Notifications
