Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
इस यूनिवर्सिटी में सिखाये जा रहे हैं रोमांस के गुर, लड़कियों को दी जा रही है पार्टनर को रिझाने की ट्रेनिंग
Love Course in China University for Female Students: अब तो AI का जमाना आ गया है। हर चीज में तकनीक इतनी आगे निकल गयी है जिसके बारे में इंसान सोच भी नहीं सकता है। आज कल की पढ़ाई-लिखाई भी नयी जनरेशन के मुताबिक हो गयी है। जहां पारंपरिक पाठ्यक्रम के बजाय नयी नयी एक्टिविटी को जोड़ा जा रहा है।
लेकिन अगर हम आपको ये बताएं कि पार्टनर को कैसे खुश रखा जाये ऐसा भी कोर्स कराया जा रहा है तो! जी हां, सुनकर आश्चर्य तो हुआ होगा कि भई ये किस तरह की पढ़ाई है। मगर चीन की एक यूनिवर्सिटी पूरा एक कोर्स चला रही है जिसमें सिर्फ फीमेल स्टूडेंट्स शामिल है।

जानें कौन सी यूनिवर्सिटी में सिखाये जा रहे हैं प्यार करने के तरीके?
जानकारी के मुताबिक इस कोर्स में लड़कियों को प्यार करना सिखाया जाता है। कमाल की बात ये है कि उन्हें सिखाने वाले एक मेल टीचर हैं। वो बच्चों को बता रहे हैं कि भविष्य में अपने होने वाले पति को कैसे खुश रखना है। यह कोर्स East China Normal University में चलाया जा रहा है।
इस कोर्स में क्या सिखाया जा रहा है?
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक इस कोर्स की कुल अवधि 36 घंटे है। यह फिलहाल सभी अंडर ग्रैजुएट छात्रों के लिए उपलब्ध है। वो अपने हिसाब से इसे अटेंड कर सकते हैं। इसमें गॉन्ग ली नाम के एक रिसर्चर ने क्लास ली। इस लेक्चर में वो लड़कियों को बता रहे हैं कि वो किस तरह से खुद को पुरुषों के लिए आकर्षक बना सकती हैं। उन्होंने लड़कियों से फिजिकल फिटनेस पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने सही मेकअप करने के बारे में बताया कि इससे वो युवा नजर आ सकती हैं। उन्होंने लड़कियों को डेटिंग के टिप्स भी दिए।
लोगों की प्रतिक्रिया
इस क्लास की कुछ तस्वीरें और वीडियो चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी हैं। गॉन्ग ली लड़कियों से पारंपरिक रूप से घर संभालने, घर जल्दी लौटने, पति के साथ रोमांस करने की बातें कहते नजर आये। इस तरह के वीडियो से लोगों में नाराजगी है। उनके मुताबिक ये क्लास महिला सम्मान के बिलकुल विरुद्ध है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
