Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Kojagara Puja 2026: कोजागरी पूजा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी की पूजा विधि -
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
OYO ने बदला चेक-इन रूल, अनमैरिड कपल को अब नहीं मिलेगा कमरा!
OYO's New Check-In Rules : अगर आप ओयो (OYO) में कमरा बुक करने जा रहे हैं, तो नए चेक-इन नियमों की जानकारी जरूर लें। कंपनी ने मेरठ से नए नियम लागू किए हैं, जिसे जल्द ही अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है। अब अनमैरिड कपल्स को ओयो में एंट्री नहीं दी जाएगी।
केवल शादीशुदा कपल्स, परिवार, या वैध मेहमानों को ही चेक-इन की अनुमति होगी। ऑनलाइन बुकिंग के दौरान कपल्स को अपने रिश्ते का प्रमाण देने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट, आधार कार्ड जैसे दस्तावेज़ पेश करने होंगे। मेरठ में यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है।

इस वजह से नियमों में किया गया बदलाव
ओयो ने नए नियम इसलिए लागू किए क्योंकि शिकायतें मिल रही थीं कि अनमैरिड कपल्स घंटे के हिसाब से कमरे बुक करते हैं, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा था। कुछ शहरों के निवासियों ने याचिका दायर कर अनमैरिड कपल्स को चेक-इन की अनुमति न देने की मांग की, जिसके बाद कंपनी ने यह कदम उठाया। कंपनी ने यह फैसला जमीनी प्रतिक्रिया के आधार पर लिया है और इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा। नियम तोड़ने वाले होटलों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।
यह भी है एक वजह
ओयो अपनी इमेज बदलने के लिए नई नीति लागू कर रहा है। कंपनी खुद को परिवारों, छात्रों, बिजनेस और धार्मिक यात्रियों के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद ब्रांड के रूप में पेश करना चाहती है। इसका उद्देश्य लंबे ठहराव और बार-बार बुकिंग को बढ़ावा देना है, जिससे बेहतर यात्रा अनुभव सुनिश्चित हो सके।
होटल चुनते इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप बालिग (18 वर्ष से अधिक) हैं, तो होटल में ठहरने का पूरा हक रखते हैं। किसी होटल कर्मचारी द्वारा आपको बेवजह परेशान किया जाता है, तो कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। लेकिन अगर आप नाबालिग हैं, तो होटल में रुकने से बचें।
चेक-इन के लिए जरूरी दस्तावेज़
अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए दोनों के पास वैध आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस) होना जरूरी है।
सुरक्षा के लिए ध्यान देने योग्य बातें
- नए शहर में सस्ते होटल की जगह 3 या 5 स्टार होटल चुनें।
- कमरे में पहुंचकर स्पाई कैमरा जैसी चीजें जरूर जांचें।
- किसी भी परेशानी पर तुरंत महिला हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करें।
- सभी नियमों और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए आप अपने पार्टनर के साथ समय सुकून से बिता सकते हैं। कोई होटल अनमैरिड कपल को साथ ठहरने से नहीं रोक सकता।



Click it and Unblock the Notifications
