Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
UP Diwas 2026 Wishes: उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
UP Diwas 2026 Wishes In Hindi: उत्तर प्रदेश, भारत का सबसे बड़ा राज्य होने के साथ-साथ अपनी समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के लिए भी जाना जाता है। हर साल 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष उत्तर प्रदेश 77वां स्थापना दिवस मना रहा है। हालांकि, यह दिन 1950 से ही ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण रहा है, लेकिन इसे आधिकारिक रूप से मनाने की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। दरअसल, 24 जनवरी 1950 को ही उत्तर प्रदेश को यह नाम मिला था। इससे पहले ब्रिटिश शासन के दौरान इसे यूनाइटेड प्रॉविंस के नाम से जाना जाता था। अंग्रेजी शासन दौरान यह अलग-अलग नामों और सीमाओं से होकर गुजरा। यूनाइटेड प्रॉविंस से उत्तर प्रदेश बनने की कहानी बेहद दिलचस्प रही। साल 1801 में नवाबों के अधीन क्षेत्र, 1803 में सिंधिया रियासत और 1816 में गोरखों से छीने गए इलाके पहले बंगाल प्रेसीडेंसी में शामिल किए गए। बाद में 1833 में इन क्षेत्रों को मिलाकर पश्चिमोत्तर प्रांत बनाया गया, जिसे आगे चलकर आगरा प्रेसीडेंसी कहा गया। 1856 में अवध पर कब्जे के बाद आगरा और अवध को एक साथ मिलाकर संयुक्त प्रांत बनाया गया था। 2018 में राज्यपाल राम नाईक की पहल पर पहली बार उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया था। यह दिन उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसे बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर आप अपने प्रियजनों को ये बधाई संदेश भेजकर उन्हें इस खास दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Uttar Pradesh Foundation Day Wishes and Messages in Hindi
1. गंगा-यमुना की पावन धारा,
वीरों की धरती, संस्कृति का सहारा।
खुशहाली से भरे रहें आपके सवेरा।
उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं!
2. कान्हा की बंसी, राम की अयोध्या,
ताज की शान, काशी की गरिमा।
उत्तर प्रदेश दिवस पर नमन है,
इस धरती को जिसने रचा इतिहास हर दफा।
उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. जहां संस्कृति का हर रंग बिखरा है,
वहीं उत्तर प्रदेश का गौरव निखरा है।
स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई,
यह प्रदेश हम सबका गर्व बना है।
उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं!
4. वीरों, संतों और कवियों की धरती,
जहां हर सांस में बसती है संस्कृति।
सदा प्रगति करे ये पावन भूमि।
उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं!
5. ताजमहल की मोहब्बत हो या काशी की शांति,
हर रूप में है यूपी की पहचान निराली।
यहां की मिट्टी है सबसे प्यारी।
उत्तर प्रदेश दिवस की बधाई!
6. इतिहास की गूंज, भविष्य की उड़ान,
उत्तर प्रदेश है भारत की जान।
सदा बढ़ता रहे इसका मान-सम्मान।
उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं!
7. राम की नगरी से कृष्ण की लीलाएं,
उत्तर प्रदेश ने दुनिया को राह दिखाएं।
यहां की पहचान सदा चमकती जाए।
उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Uttar Pradesh Foundation Day Wishes and Quotes in Hindi

8. संस्कृति, सभ्यता और शौर्य का संगम,
उत्तर प्रदेश है भारत का अभिमान।
सफलता छुए हर नया मुकाम।
उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं!
9. जहां इतिहास भी करता है सलाम,
वो उत्तर प्रदेश है हमारी पहचान।
सदा ऊंचा रहे इसका नाम।
उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं!
10. किसानों की मेहनत, जवानों का बलिदान,
उत्तर प्रदेश ने रचा स्वर्णिम इतिहास महान।
यह प्रदेश रहे सदा शक्तिमान।
उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं!
11. हर गली में कहानी बसती है,
हर शहर में विरासत हंसती है।
यहां की पहचान कभी न थमती है।
उत्तर प्रदेश दिवस की ढेरों बधाई!
12. अतीत की शान, वर्तमान की पहचान,
उत्तर प्रदेश है भारत की जान।
सफलता करे इसका स्वागत सम्मान।
उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
13. काशी की आरती, मथुरा की होली,
उत्तर प्रदेश की हर पहचान है अनमोल सी।
यहां खुशियां बरसें हर गली-गली।
उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
14. जहां संस्कृति बोले हर जुबान,
उत्तर प्रदेश है देश की शान।
सदा ऊंचा रहे इसका स्थान।
उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं!
15. गौरवशाली अतीत, उज्ज्वल भविष्य,
उत्तर प्रदेश ने रचे नए परिदृश्य।
सफलता बने यहां की परिभाषा विशिष्ट।
उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई!



Click it and Unblock the Notifications
