Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Electricity Price Hike: यूपी की जनता को झटका! 10% बढ़ा फ्यूल सरचार्ज, जानें कम बिल लाने के 5 अचूक उपाय
How To Reduce Electricity Bill In Hindi: एक तरफ गर्मी का सितम और नौतपा में आसमान से बरसती आग और दूसरी तरफ बिजली उपभोक्ताओं को लगा तगड़ा करंट। जी हां, उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी के बीच महंगाई का एक और तगड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने फ्यूल सरचार्ज (Fuel Surcharge) में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है, क्योंकि अगले महीने यानी जून से आने वाले बिजली के बिल में यह बढ़ी हुई दरें जुड़कर आएंगी। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण क्रूड ऑयल की सप्लाई बाधित हुई है, जिससे देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। ईंधन महंगा होने की वजह से बिजली उत्पादन और कोयले की परिवहन लागत में भारी इजाफा हुआ है। इसी बढ़ती लागत की भरपाई के लिए UPPCL ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे अब प्रदेश के लाखों घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं का मंथली बजट बिगड़ने वाला है। आइए जानते हैं क्या होता है फ्यूल सरचार्ज और बढ़ते दामों के बीच कैसे करें बिल आधा...

क्या होता है फ्यूल सरचार्ज और क्यों अचानक बढ़ रहे हैं बिजली के दाम? (What is Fuel Surcharge?)
सरल शब्दों में कहें तो फ्यूल सरचार्ज वह अतिरिक्त शुल्क या चार्ज है जो बिजली कंपनियां ईंधन जैसे कोयला, गैस या डीजल की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव के आधार पर उपभोक्ताओं से वसूलती हैं। जब थर्मल पावर प्लांटों में बिजली बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कोयले या तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय या घरेलू कारणों से बढ़ते हैं, तो बिजली उत्पादन की लागत (Generation Cost) भी बढ़ जाती है। बिजली कंपनियां इस बढ़ी हुई लागत का बोझ सीधे खुद उठाने के बजाय 'फ्यूल सरचार्ज' के रूप में उपभोक्ताओं के मासिक बिल में जोड़ देती हैं। यही वजह है कि बिना मुख्य टैरिफ रेट बदले भी आपका बिजली बिल अचानक महंगा हो जाता है।
महंगी होती बिजली के बीच जानें भारी-भरकम बिजली बिल को आधा करने के 5 अचूक उपाय
1. एसी (AC) को हमेशा 24-25°C पर चलाएं
गर्मियों में लोग कमरे को जल्दी ठंडा करने के चक्कर में एसी को 16 या 18 डिग्री पर सेट कर देते हैं। ऐसा करने से कंप्रेसर पर अत्यधिक लोड पड़ता है और बिजली की खपत दोगुनी हो जाती है। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के अनुसार, एसी के लिए 24°C से 26°C का तापमान सबसे बेस्ट है। हर एक डिग्री तापमान बढ़ाने पर लगभग 6% बिजली की बचत होती है।
2. BEE स्टार रेटिंग वाले उपकरणों को दें प्राथमिकता
अगर आपके घर में पुराना फ्रिज, एसी या सीलिंग फैन लगा है, तो वे बहुत ज्यादा बिजली खींचते हैं। अपने पुराने उपकरणों को हमेशा 5-स्टार रेटिंग (5-Star BEE Rated) वाले आधुनिक इन्वर्टर उपकरणों से बदलें। 5-स्टार रेटिंग वाले उपकरण 3-स्टार या बिना रेटिंग वाले उपकरणों की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत तक कम बिजली की खपत करते हैं।
3. पीक ऑवर्स में हैवी मशीनें चलाने से बचें
शाम के 7 बजे से रात के 11 बजे तक का समय 'पीक ऑवर्स' माना जाता है, जब ग्रिड पर बिजली का सबसे ज्यादा लोड होता है। इस दौरान वाटर पंप (मोटर), वाशिंग मशीन, गीजर, या कपड़े प्रेस करने वाले आयरन जैसे भारी बिजली खींचने वाले उपकरणों का इस्तेमाल करने से बचें। इन्हें सुबह या दोपहर के समय चलाने से मीटर की रफ्तार को नियंत्रित किया जा सकता है।
4. पारंपरिक लाइटिंग को कहें अलविदा, अपनाएं LED और BLDC तकनीक
अगर आपके घर में अभी भी पुराने सीएफएल या पीले वाले फिलामेंट बल्ब जल रहे हैं, तो उन्हें तुरंत हटा दें और केवल LED लाइट्स का उपयोग करें। इसके अलावा, अपने घरों के पुराने पंखों की जगह BLDC मोटर्स वाले पंखे लगाएं। एक साधारण पंखा जहां 70-80 वॉट बिजली लेता है, वहीं BLDC पंखा मात्र 28-35 वॉट में उतनी ही हवा देता है।
5. सोलर पैनल लगवाकर हमेशा के लिए खत्म करें टेंशन
बिजली बिल के झंझट से हमेशा के लिए मुक्ति पाने का सबसे अचूक उपाय है सोलर रूफटॉप पैनल (Solar Panels)। सरकार इस समय 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत घर की छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए भारी सब्सिडी दे रही है। एक बार का यह निवेश आपके बिजली बिल को न सिर्फ शून्य कर सकता है, बल्कि आप अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर कमाई भी कर सकते हैं।
बिल्कुल नहीं! बाजार या ऑनलाइन मिलने वाले 'बिजली बचाने वाले छोटे डिवाइस' पूरी तरह धोखाधड़ी हैं। वे सिर्फ एक कैपेसिटर होते हैं जो मीटर की रफ्तार को कम नहीं कर सकते। ऐसी डिवाइस का इस्तेमाल करना अवैध भी श्रेणी में आ सकता है। बिजली बिल कम करने का एकमात्र वैज्ञानिक तरीका स्टार-रेटेड उपकरण, BLDC पंखे और सही तापमान पर एसी चलाना ही है।
UPPCL द्वारा फ्यूल सरचार्ज में 10% की बढ़ोतरी की गई है। इसका मतलब है कि यदि आपका सामान्य मासिक बिजली बिल ₹2,000 आता था, तो अब वह लगभग ₹200 बढ़कर ₹2,200 के आसपास आएगा। जो परिवार गर्मी में ज्यादा एसी (AC) चलाते हैं और जिनका बिल ₹5,000 से ₹10,000 आता है, उनकी जेब पर ₹500 से ₹1,000 तक का अतिरिक्त मासिक बोझ पड़ेगा।



Click it and Unblock the Notifications
