Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
OMG! यूपी में एक शख्स को दो महीने में पांच बार सांप ने डंसा, फिर भी बचा जिंदा, डॉक्टर हैरान
UP man survives five snake bites in 45 days: वो कहावत है ना " जाको राखे साईयां मार सके न कोई" ये बात बिल्कुल सटीक बैठती है, यूपी के फतेहपुर जिले के एक शख्स पर जहां उसे दो महीने के भीतर 5 बार सांप ने डस लिया लेकिन हर बार वो जिंदा बच गया है। जी हां, यूपी के फतेहपुर जिले में ये चौंकान्ने वाला मामला सामने आया है, जिसके बाद डॉक्टर भी हैरान है।
दरअसल यह पूरा मामला फतेहपुर जिले के मला थ्ज्ञाना क्षेत्र के सौरा गांव का हैं। यहां रहने वाले विकास दुबे को 5 बार सांप काट चुका है। सबसे पहले 2 जून को विकास को सांप ने काटा था। तब परिवार ने इसे सामान्य घटना समझकर नर्सिंग होम में ले गए, वहां इलाज के बाद ठीक होने के बाद वह घर छोड़कर अपनी मौसी के साथ रहने लगा।

हालांकि, लेकिन यहां भी सांप ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और एक बार फिर उसे डस लिया। आइए विस्तार से बताते हैं आपको पूरा घटनाक्रम-
ये था पूरा मामला
पहली बार 2 जून को विकास को बिस्तर से उठते समय सांप ने काटा। उसका परिवार उसे एक निजी नर्सिंग होम ले गया, जहां उसे दो दिन तक भर्ती रखा गया। इलाज के बाद वह घर लौट आया। दुबे के परिवार ने इसे एक सामान्य घटना माना।
लेकिन 10 जून को फिर से दुबे को सांप ने काट लिया। परिजनों ने उसे फिर से उसी निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया और इलाज के बाद वे घर लौट आए। इस बार उनके मन में सांपों का डर बैठ गया और वे सतर्कता बरतने लगे। इसके 7 दिन बाद फिर से सांप ने 17 जून को विकास को डसा। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस बार भी वह बच गया।
हैरत की बात की हफ्ताभर ही नहीं बिता था फिर सांप ने विकास को चौथी बार काट लिया। जब परिजन इलाज के लिए उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर हैरान थे। ऐसे में विकास के परिवार वालों ने उसकी सुरक्षा के लिए उसे मौसी के घर भेज दिया। बीते शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे उसे फिर से सांप ने डस लिया जिसके बाद विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इस बार भी वो बच गया।
दुबे का इलाज करने वाले डॉक्टर भी इस मामले से हैरान हैं, उन्हें यह "अजीब" लग रहा है। दुबे की हालत स्थिर बनी हुई है और वह पूरी तरह स्वस्थ है। अब लोग इस मामले को देखकर कई तरह की बातें बना रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
