Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
Mahakumbh में बुकिंग के नाम पर हो रही है ऑनलाइन ठगी, UP Police ने किया अलर्ट!
13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हो रही है, और प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगाने के लिए करोड़ों श्रद्धालु पहुंचेंगे। इस विशाल आयोजन की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सरकार ने होटल्स, कॉटेज और गेस्ट हाउस की बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है।
हालांकि, साइबर अपराधी इस मौके का फायदा उठाते हुए फर्जी वेबसाइट्स और लिंक के जरिए ऑनलाइन बुकिंग का लालच देकर लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा रहे हैं। इस खतरे से बचने के लिए यूपी पुलिस ने एक अवेयरनेस वीडियो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे ये अपराधी सस्ते पैसों का लालच देकर लोगों को धोखा दे रहे हैं। सभी को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कहां करें बुकिंग
महाकुंभ में होटल, गेस्ट हाउस और कॉटेज बुकिंग के लिए बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा ने एक अवेयरनेस वीडियो में सही तरीका बताया है। वीडियो में वे लोगों को सूचित करते हैं कि साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइट्स और लिंक के जरिए धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं। संजय मिश्रा ने बताया कि इन धोखाधड़ी से बचने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट kumbh.gov.in पर ही जाएं। यहां पर आपको होटल, गेस्ट हाउस और कॉटेज़ की लिस्ट मिल जाएगी। इस लिस्ट में से अपनी पसंदीदा जगह का चयन करें और फिर अपनी बुकिंग को सुरक्षित तरीके से करें। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह से आप सुरक्षित रूप से अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं और धोखाधड़ी से बच सकते हैं।
महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएं, लेकिन साइबर स्कैम के जाल में न फंसें!
— UP POLICE (@Uppolice) January 5, 2025
सिर्फ पंजीकृत वेबसाइट से बुकिंग कराएं, वरना साइबर ठग आपका ठिकाना भी गायब कर सकते हैं।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!
प्रयागराज महाकुंभ में ठहरने के अधिकृत स्थानों की सूची निम्न लिंक से डाउनलोड… pic.twitter.com/9X6XzY7nxy
UP पुलिस ने किया अलर्ट
UP पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक चेतावनी वीडियो शेयर किया है, जिसमें लोगों को महाकुंभ में साइबर स्कैम से बचने के लिए सावधान किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, "महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएं, लेकिन साइबर स्कैम के जाल में न फंसें! केवल पंजीकृत वेबसाइट से बुकिंग कराएं।" वीडियो के साथ प्रयागराज महाकुंभ में ठहरने के लिए अधिकृत स्थानों की सूची का लिंक भी शेयर किया गया है, जिससे लोग सुरक्षित तरीके से बुकिंग कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications