Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
UPSC Exam Result: सबसे कठिन UPSC एग्जाम 2023 में टॉपर बनीं लड़कियां, इशिता किशोर ने AIR 1 हासिल की
देश के सबसे कठिन एग्जाम यानि की सिविल सर्विसेज परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है, जिसमें टॉप 4 में लड़कियों ने अपना स्थान बनाया है। कहते हैं ना ''कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों'' इसका जीता जागता उदाहरण UPSC 2022 एग्जाम में टॉप कर बेटियों ने दे दिया है।
भारत जैसे देश में जहां लड़कियों की शिक्षा के लिए देश की सरकार ने कई तरह की योजनाएं चला रखी हैं, जिसकी मदद से परिवार के लोग लड़कियों की शिक्षा को बोझ ना समझ कर उनको पढ़ाई में आगे लेकर आएं, जहां लड़कियों को तो देवी माना जाता है, लेकिन इस देवी का आगमन अपने घर में पसंद नहीं करते हैं। घर में बेटी को अपने हक के लिए लड़ना पड़ता है, उसी लड़ाई और पढ़ाई की जद्दोजहद के साथ UPSC में लाखों अभ्यर्थियों को पीछे छोड़कर इशिता किशोर टॉपर रही हैं, इसी के साथ ही गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा दूसरी, तीसरी और चौथी टॉपर हैं। इशिता किशोर ने AIR 1 हासिल की है।

Image Courtesy- Chahal Academy
सबसे खास बात ये है कि पिछली UPSC CSE 2021 परीक्षा में सभी शीर्ष तीन स्थान महिलाओं का एकाधिकार था। जिसमें श्रुति शर्मा नंबर वन और अंकिता अग्रवाल ने रैंक 2 और गामिनी सिंगला ने रैंक 3 हासिल की थी।

कौन हैं UPSC CSE टॉपर इशिता किशोर?
यूपीएससी सीएसई 2022 परीक्षा टॉप करने वाली इशिता किशोर श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनमिक्स में ग्रेजुएट हैं। वहीं इन्होंने 2 साल तक एडवाइजरी के तौर पर एस्टोनिया कंपनी में काम किया है। इशिता को अपने कॉलेज के मेधावी छात्रों में गिना जाता था। इशिता किशोर अपने स्कूल टाइम से ही ऑल ऑलराउंडर थी। वो पढ़ाई के साथ ही स्पोर्ट्स में भी आगे थीं।
सेकेंड टॉपर गरिमा लोहिया
दूसरी रैंक पाने वाली गारिमा लोहिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की है। बता दें कि गरिमा बिहार के बक्सर की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार, गरिमा ने ग्रेजुएट होने बाद से ही UPSC के लिए प्रिपरेशन शुरू कर दी थी।
UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम
इंटरव्यू देने वावे उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। बता दें कि UPSC CSE की प्रारंभिक परीक्षा 5 जून, 2022 को आयोजित हुई थी। वहीं मेन एग्जाम के बाद साक्षात्कार 18 मई को खत्म हुए थे।
video Courtesy- Chahal Academy
यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। जिसमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 EWS, OBC से 263 एससी से 154 तथा एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल हैं।

ये रही UPSC CSE 2022 टॉपरों की लिस्ट
1.इशिता किशोर
2.गरिमा लोहिया
3.उमा हरति एन
4.स्मृति मिश्रा
5.मयूर हजारिका
6.गहना नव्या जेम्स
7.वसीम अहमद भट
8.अनिरूद्ध यादव
9.कनिका गोयल
10.राहुल श्रीवास्तव
Website- https://www.upsc.gov.in/



Click it and Unblock the Notifications
