Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Travel Advisory India: भारत में महिलाओं की सेफ्टी पर सवाल! अमेरिका ने जारी की ट्रैवल वॉर्निंग
Travel Advisory India: अमेरिका ने भारत को लेकर लेवल-2 ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें खासतौर पर महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यूएस ने ये एडवाइजरी 16 जून 2025 को जारी की थी। इस चेतावनी में यौन उत्पीड़न, आतंकवाद और कुछ क्षेत्रों में अस्थिरता जैसे जोखिमों का हवाला दिया गया है। अमेरिका का कहना है कि भारत में रेप और जेंडर-बेस्ड वायलेंस के मामले चिंताजनक हैं, खासकर सोलो यानी अकेले घूमने आईं महिला ट्रैवलर्स के लिए।
यह एडवाइजरी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है और भारत में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। आइए जान लेते हैं कि क्या है लेवल 2 एडवाइजरी और किन किन राज्यों को रखा है हाई रिस्क जोन में।
क्या है लेवल-2 ट्रैवल एडवाइजरी?
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि लेवल-2 एडवाइजरी होती क्या है? दरअसल लेवल-2 ट्रैवल एडवाइजरी अमेरिका के विदेश विभाग द्वारा जारी की जाने वाली एक सुरक्षा रेटिंग है, जो बताती है कि किसी देश की यात्रा करते समय यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इसे चार पार्ट्स में डिवाइड किया गया है।

लेवल 1: सामान्य सावधानी
लेवल 2: अतिरिक्त सावधानी
लेवल 3: यात्रा पर पुनर्विचार करें
लेवल 4: यात्रा न करें
अमेरिका ने भारत को लेवल-2 श्रेणी में रखा है, जिसका अर्थ है कि यहां यात्रा की जा सकती है, लेकिन खास तौर पर महिलाओं और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है।

महिलाओं की सुरक्षा पर खास चिंता
अमेरिकी एडवाइजरी में कहा गया है कि भारत में महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न और रेप के मामले सामने आते रहे हैं। अकेली महिला यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, खासकर रात में अकेले न घूमने और अपरिचित लोगों के साथ ट्रैवल न करने की चेतावनी दी गई है।
कौन-कौन से राज्य हैं हाई रिस्क जोन में?
लेवल-2 एडवाइजरी में कुछ राज्यों को हाई रिस्क जोन में रखा गया है। इस लिस्ट में जो राज्य आते हैं उनके बारे में नीचे बताया गया है।
- जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद और हिंसा की घटनाओं को लेकर चेतावनी।
पूर्वोत्तर राज्य (जैसे मणिपुर, असम, नागालैंड): जातीय तनाव और प्रदर्शन को लेकर चेतावनी।
पंजाब और दिल्ली NCR में कुछ पॉकेट्स: हालिया अपराधों और हिंसक घटनाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

भारत सरकार की क्या रही प्रतिक्रिया?
इस ट्रैवल वॉर्निंग के बाद भारत सरकार ने कहा है कि देश में कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया है और महिला सुरक्षा के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में अधिकांश अंतरराष्ट्रीय पर्यटक सुरक्षित अनुभव लेकर लौटते हैं।
महिला यात्रियों के लिए सेफ्टी टिप्स जारी-
- हमेशा परिवार या दोस्तों को अपनी लोकेशन शेयर करें।
- लोकल गाइड और ट्रस्ट ट्रैवल एजेंसी से यात्रा करें।
- अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें।
- रात के समय अकेले यात्रा से बचें।
- होटल और ट्रांसपोर्ट बुकिंग पहले से करें।
एडवाइजरी में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अमेरिकी नागरिकों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने की अमेरिकी सरकार की क्षमता सीमित है। एडवाइजरी में बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मेघालय और ओडिशा का जिक्र किया गया है। भारत में काम करने वाले अमेरिकी सरकार के कर्मचारियों को भी इन राज्यों की यात्रा के लिए विशेष अनुमति प्राप्त करनी होगी।



Click it and Unblock the Notifications