Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
300 रुपये की फेक ज्वेलरी को 6 करोड़ में बेच विदेशी महिला को लगाया चूना, ऐसे करें असली सोने की पहचान
How To Identify Fake Gold Jewellery : सोने की ठगी के कई मामले आपने सुने होंगे लेकिन अब इसी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक ज्वेलर पिता-पुत्र ने एक अमेरिकी महिला को 300 रुपये की आर्टिफिशियल ज्वेलरी को असली बताकर 6 करोड़ रुपये में बेच दिया।
खरीदारी के वक्त दुकानदार ने इस महिला को हॉलमार्क सर्टिफिकेट भी दिया था, जिससे गहनों की शुद्धता का पता चलता है। सोने की ठगी के मामले बहुत ज्यादा बढ़ गए है, ऐसे में सोना खरीदते वक्त आपको बहुत ज्यादा सर्तक होने की जरूरत है। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे असली और नकली ज्वेलरी की पहचान कर सकते हैं।

यह है मामला
जानकारी के मुताबिक जयपुर के रामा रोडियम दुकान से 2022-23 के दौरान अमेरिकी पर्यटक महिला चेरिश ने 6 करोड़ रूपए के ज्वेलरी खरीदे थे। जिसमें कई स्टोन और सोने की ज्वेलरी शामिल थी। लेकिन जब चेरिश ने अमेरिका में एक ज्वेलरी एग्जीबिशन के दौरान इन गहनों को लोगों के दिखाया तो जांच में यह गहने नकनी निकलें।
चेरिश को पता चला कि उस ज्लेवरी की असल में कीमत सिर्फ 300 रुपये है। यह मामले सामने आने के बाद चेरिश को पता चला कि उसके साथ करोड़ों रूपयों का फ्रॉड हुआ है। इसके बाद चेरिश ने भारत लौटकर इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई हैं। जानकारी के मुताबिक नकली हॉलमार्क बनाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आभूषण बेचने वाले बाप और बेटे फरार हैं।
कैसे करें असली सोने की पहचान
सोने के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए और सोने की शुद्धता का पता करने के लिए सरकार ने गहनों पर हॉलमार्किंग के नियम को अनिवार्य कर दिया। बावजूद इसके नकली सोना बेचने की शिकायते कम नहीं हो रही है, तो आइए जानते है कि कैसे आप अपनी समझदारी से सोने की शुद्धता पता कर सकते हैं।

- चुम्बक टेस्ट: चुंबक को सोने के गहनों पर लगाकर देखे, अगर गहने चुंबक के साथ नहीं चिपक जाए तो समझ लें कि आपको सोने के नाम पर ठग लिया गया है।
- पानी से पता करे : एक बड़े बर्तन में पानी भरकर उसमें सोने का गहना डाल दें। अगर सोने की ज्लेवरी तैरने लगे तो सोना नकली है और असली सोने के गहने कितने ही हल्के क्यों न हो वो पानी में डूब जाएगें क्योंकि सोना उच्च घनत्व वाला एक सख्त और कठोर धातु होता है।
- विनेगर यानी सिरका टेस्ट : सोने पर विनेगर की कुछ बूंदें डालें और कुछ मिनट बाद उसे ध्यान से देखें। अगर सोने के रंग में कोई बदलाव नहीं आए तो आपका सोना खरा है। नकली सोना विनेगर के संपर्क में आते ही काला पड़ जाता है।
- सिरामिक पत्थर से पता करे: सोने के गहनों को सिरामिक पत्थर पर घिसने से अगर काला निशान पड़ता है, तो सोना नकली है और अगर आपको सुनहरे निशान दिखें, तो सोना असली है।



Click it and Unblock the Notifications
