Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
Weird! महिला ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट के लिए रखा अंतिम संस्कार वाला थीम, वायरल हुई Photos
US Woman's Funeral-Themed Pregnancy Shoot Goes Viral : प्रेग्नेंसी एक महिला के जीवन के सबसे खूबसूरत लम्हों से एक होता है। अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी यादों को संजोकर रखने के लिए महिलाएं इन दिनों प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाने लगी है। कई महिलाएं मैटरनिटी शूट के लिए थीम भी चुनने लगी है।
हाल ही में अमेरिका में एक महिला अपने मैटरनिटी फोटोशूट के लिए अजीबोगरीब थीम चुनने के वजह से इंटरनेट पर वायरल हो गई। केंटुकी की 23 वर्षीय महिला चेरिडन लॉग्सडन ने अंतिम संस्कार-थीम वाले गर्भावस्था शूट में काले गाउन और घूंघट पहने हुए अपनी गर्भावस्था की घोषणा की। सोशल मीडिया में इस वायरल पोस्ट को देखकर हर कोई स्तब्ध हैं।

उन्होंने फेसबुक पर तस्वीरें शेयर कीं और उन्हें कैप्शन दिया, ''बच्चा न होने के लिए RIP!'' तस्वीरों में वह गहरे काले कलर के घूंघट में नजर आ रही हैं और अपने सोनोग्राम की तस्वीरें हाथ में लिए हुए अपनी आंखें पोंछ रही हैं। इस दौरान वो काले रंग के शोक वाले कपड़ों में दिखाई दीं।
लॉग्सडन जल्द ही अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने वाली हैं।वो एक खास तरह का फोटोशूट करवाना चाहती थीं। उन्होंने अपने फेसबुक पर बताया कि वह मां बनने वाली हैं।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मजाक से परे, मैं अपने जीवन में इस नए चैप्टर को शुरू करने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं! अभी भी इस पर विश्वास नहीं रहा है लेकिन ये सच है।' उनकी ये पोस्ट शेयर करते हुए इसे 14,000 से अधिक लोगों ने लाइक किया। उनके पोस्ट पर लोग कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। लॉग्सडन अक्टूबर के शुरुआत में परिवार और दोस्तों के साथ अपनी जेंडर रिवील सेरेमनी का आयोजन करेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
