Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
UT69 Actor Raj Kundra Net Worth: मुंबई से लेकर लंदन तक में हैं आलीशान घर, दुनियाभर के अमीरों में होती है गिनती
UT69 Actor raj kundra net worth : शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। वजह है राज कुंद्रा फिल्म UT69 से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। इस मूवी का ट्रेलर आउट हो चुका हैं। बता दें, ये फिल्म UT69 राज कुंद्रा के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में खुद राज अपना कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे राज एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप में मुंबई के आर्थर रोड जेल जाते हैं। फिल्मों में आने से पहले ही राज कुंद्रा की गिनती दुनिया के सफल बिजनसमैन में होती हैं।
राज कुंद्रा आज देश-दुनिया का जाना-माना नाम हैं। हालांकि, भारत में लोग उन्हें बिजनेसमैन से ज्यादा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति के रूप में जानते हैं, जबकि दुनिया के कई शहरों में उनकी छवि एक सफल बिजनेसमैन की है। वो एक ऐसे व्यवसायी हैं, जिसने अपने दम पर ये मुकाम हासिल किया है। आइए जानते हैं UT69 से डेब्यू कर रहे राज कुंद्रा की नेथवर्थ और लाइफस्टाइल के बारे में

18 साल की उम्र में शुरू किया खुद का व्यवसाय
मिडल क्लास फैमिली में जन्मे राज को उनके माता-पिता ने मुश्किलों से पाला है। उन्होंने बचपन से ही पैसे की कीमत समझी है। जब वो 18 साल के हुए तो पिता ने कहा, 'या तो हमारा रेस्टोरेंट चलाओ या फिर खुद का काम शुरू करो।' राज ने इसे गंभीरता से लेते हुए अपनी यात्रा शुरू कर दी।
जेब में कुछ पैसे लेकर राज सबसे पहले दुबई गए। हीरा कारोबारियों से मिले, लेकिन बात नहीं बनी। राज वहां से नेपाल गए। कुछ पशमीना शॉलें खरीदीं और उन्हें ब्रिटेन के कुछ ब्रान्डेड स्टोर के जरिए बेचना शुरू किया। जितनी जल्दी ये कारोबार बढ़ा, उतनी ही जल्दी इसमें प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई। इसके बाद हीरे का कारोबार करने राज दोबारा दुबई गए।
तब से आज तक उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वो अलग-अलग क्षेत्र की करीब 10 कंपनियों पर मालिकाना हक या हिस्सेदारी रखते हैं।
इतने करोड़ों के मालिक हैं राज कुंद्रा
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार राजकुंद्रा की कुल नेट वर्थ 550 मिलियन डॉलर यानी 4 हजार करोड़ की दौलत है। वहीं शिल्पा शेट्टी 14 मिलियन डॉलर यानी 130 करोड़ रुपए संपति की मालकिन हैं। यानी इनकम के मामले में वो अपनी पत्नी शिल्पा से 10 गुना आगे हैं। राज कुंद्रा को साल 2004 में एक ब्रिटिश पत्रिका ने सबसे अमीर एशियाई ब्रिटिश की लिस्ट में 198वां स्थान दिया था।

शिल्पा को दिए हैं कई महंगे गिफ्ट
राज ने शिल्पा के लिए सी फेसिंग रॉयल बंगला लिया जिसका नाम 'किनारा' है। इसके अलावा विदेशों में भी उनके पास कई प्रॉपर्टीज़ हैं। जिनमें 7 बेडरूम वाला शानदार घर 'राजमहल' है और लंदन में 7 करोड़ का शानदार फ्लैट भी है। राज ने एक बार फिर शिल्पा को लेम्बॉर्गिनी कार तोहफे में देकर सबको चौंका दिया। खास बात ये थी कि ये सुपर लग्जरी कार के इंडिया में लॉन्च होने से पहले ही ये शिल्पा के गैराज में आ गई थी। इसके अलावा राज ने शिल्पा को Mercedes-Benz V-Class कार गिफ्ट की थी जिसकी कीमत 71.10 लाख रुपए से लेकर करीब 1.46 करोड़ रुपए तक है।
प्राइवेट जेट के मालिक
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा उन बॉलीवुड सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं जिनके पास प्राइवेट जेट हैं। वो अक्सर अपने प्राइवेट जेट से ही वेकेशन के लिए जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
