Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
वेकेशन टिप्स: अपने वेकेशन के लिए होटल बुक करते समय 5 बातों का ध्यान रखें
जब भी हम वैकेशन प्लान करते हैं, तो उस प्लानिंग सबसे चुनौतीभरा काम होता है, एक सही होटल बुक करना है। एक खराब होटल आपकी पूरी छुट्टी को बर्बाद कर सकता है और जिस वैकेशन के लिए आपने इतनी मेहनत की थी उन पर पानी फेर सकता है। इसलिए जब भी वैकेशन पर जाने से पहले होटल बुक करने की बात हो, तो कुछ बातों को दिमाग रखना चाहिए, ताकि आपकी छुट्टियां सुखदायक निकलें।

होटल का लोकेशन बहुत ही ज्यादा महत्व रखता है, खासकर अगर आप परिवार के साथ ट्रेवल कर रहे हैं। अगर आप होटल सेंटर में लेंगे, तो इससे आपके लिए कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी। होटल बुकिंग करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि होटल सुरक्षित जगह हो और जिन जगहों पर घूमने की आपने योजना बनाई है, वो ज्यादा दूर न हों।
2. बजट
होटल सर्च करते हुए हो सकता है कि आपको बहुत सारे होटल पसंद आ रहे हो, लेकिन जरुरी नहीं है कि वे सभी आपके बिल में फिट हो। इसलिए होटल बुक करते समय आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा। अंतिम कॉल करने से पहले आपको लॉन्ड्री, एक्सटेंडेड ऑवर, रूम सर्विस आदि सहित अन्य वेल्यू एडेड सेवाओं पर भी ध्यान देना चाहिए।
3. सुविधाएं और स्वच्छता
परिवार के साथ यात्रा की योजना बनाते समय आपको किड्स प्ले जोन, और स्विमिंग पूल जैसी बुनियादी सुविधाएं चाहिए होगी। यदि आप अपने पालतू जानवर को साथ ले जा रहे हैं तो आपको पालतू जानवरों के अनुकूल होटल की तलाश करना होगा। इसके अलावा जो सबसे ज्यादा जरुरी बात है, जो आपको देखनी चाहिए वह है होटल में स्वच्छता का स्तर कैसा हैं?
4. समीक्षा करें
ऑनलाइन होटल बुक करते समय होटल में ठहरे लोगों के रिव्यू जरूर देखें। ट्रेवल ब्लॉग, होटल समीक्षा साइट और सोशल मीडिया साइट आपके लिए सही होटल खोजने में बहुत मदद करते हैं। किसी एक को होटल को फाइनल करने से पहले आप विभिन्न होटलों की ऑनलाइन तुलना भी कर सकते हैं।
5. कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी भी एक खास मुद्दा है, जब आप होटलों की भी तलाश कर सकते हैं, तो इस बात पर ध्यान दें कि एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन होटल से कितना दूर हैं और अगर कोई होटल पिक एंड ड्रॉप की फैसिलिटी देता है या नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
