Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video
Vaibhav Sooryavanshi Jersey: टीम इंडिया की जर्सी पहनने का वैभव सूर्यवंशी का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है। भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से शुरू होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए युवा बल्लेबाज पूरी तरह तैयार हैं। उनकी टीम इंडिया की जर्सी भी उनके पास पहुंच चुकी है। इस बीच बीसीसीआई ने एक खास वीडियो जारी किया है, जिसमें वैभव पहली बार अपनी भारतीय जर्सी के साथ नजर आए और उनके जर्सी नंबर से भी पर्दा उठ गया। महज 15 साल की उम्र में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे वैभव की खुशी और उत्साह वीडियो में साफ झलक रहा है।

किस नंबर की जर्सी पहनेंगे वैभव सूर्यवंशी?
बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की जर्सी मिलते हुए देखा गया। वीडियो में सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य उनके कमरे में जर्सी लेकर पहुंचता है। जैसे ही वैभव बॉक्स खोलते हैं, उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आती है। इसी दौरान पता चलता है कि उन्हें नंबर-3 की जर्सी मिली है। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट में जर्सी का यह नंबर पहले भी सुरेश रैना, हरभजन सिंह और युजवेंद्र चहल जैसे दिग्गज कई बड़े खिलाड़ियों से जुड़ा रहा है।
वैभव ने नंबर-3 ही क्यों चुना?
वैभव सूर्यवंशी ने अपने शुरुआती क्रिकेट करियर में नंबर-12 की जर्सी पहनी थी। हालांकि बाद में उनकी मां ने उन्हें नंबर बदलने की सलाह दी। मां का मानना था कि 12 के अंकों का योग 3 होता है, इसलिए सीधे नंबर-3 अपनाना ज्यादा बेहतर रहेगा। वैभव ने उनकी बात मानी और तब से यही नंबर उनके साथ जुड़ गया। अब टीम इंडिया में भी उन्हें इसी नंबर की जर्सी मिली है।
जर्सी मिलते ही भावुक हुए वैभव
टीम इंडिया की जर्सी मिलने के बाद वैभव सूर्यवंशी अपनी खुशी छिपा नहीं सके। बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलने का सपना उन्होंने उसी दिन देख लिया था, जब पहली बार हाथ में बल्ला उठाया था। वैभव ने बताया कि भारतीय टीम की जर्सी पहनना उनकी क्रिकेट यात्रा का अब तक का सबसे बड़ा और यादगार पल है। उन्होंने कहा कि इस एहसास को शब्दों में बयां करना बेहद मुश्किल है, क्योंकि यह किसी सपने के सच होने जैसा लगता है। युवा बल्लेबाज ने यह भी कहा कि कई बार जिंदगी में ऐसी चीजें भी हकीकत बन जाती हैं, जिनकी आपने कभी कल्पना तक नहीं की होती। टीम इंडिया की जर्सी हाथ में लेने के बाद उनकी भावुक प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Ladies & Gentlemen
— BCCI (@BCCI) June 23, 2026
The moment the nation has been waiting for has arrived!
Vaibhav Sooryavanshi in #TeamIndia jersey. Witness this incredibly special moment ❤️ pic.twitter.com/sUUytFMPVw
आयरलैंड दौरे के लिए रवाना
भारतीय टीम 26 जून से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड रवाना हो चुकी है। वैभव सूर्यवंशी भी टीम के साथ इस दौरे पर गए हैं। उनके साथ साथ उनके माता-पिता भी मौजूद रहेंगे, ताकि विदेश दौरे के दौरान उन्हें बेहतर सहयोग और मार्गदर्शन मिल सके। महज 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का हिस्सा बनना वैभव के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
