Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Valentine's Day 2026: 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे? जानें इसके पीछे छिपी रोचक कहानी
Valentine's Day 2026: फरवरी के महीने को प्यार का महीना कहा जाता है। 7 फरवरी को रोज डे से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है और इसका समापन 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ होता है। ऐसे में यह सिलसिला पूरे एक हफ्ते तक चलता है। 7 फरवरी से 14 फरवरी के बीच रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, हग डे, किस डे और वैलेंटाइन डे जैसे प्यार के दिन मनाए जाते हैं। इसमें सबसे ज्यादा खास दिन वैलेंटाइन डे होता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं और प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन डे को पहले सिर्फ कपल्स का दिन माना जाता था। लेकिन अब वैलेंटाइन डे का कॉन्सेप्ट पूरी तरह से बदल गया है। अब लोग अपने दोस्तों घरवालों और अन्य प्रियजनों के साथ भी इसे सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर 14 फरवरी को ही वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है?, पहली बार किसने वैलेंटाइन डे मनाया? और वैलेंटाइन डे को मनाने की वजह क्या है? आइए, जानते हैं वैलेंटाइन डे का इतिहास और महत्व के बारे में -

वैलेंटाइन डे का इतिहास
वैलेंटाइन डे संत वैलेंटाइन के नाम की याद में मनाया जाता है। दरअसल, इससे जुड़ी एक बहुत ही रोचक कहानी मशहूर है। एक बार की बात है, जब तीसरी सदी में रोम के सम्राट क्लॉडियस ने शादी करने से सैनिकों को मना कर दिया था। उनका मानना था की शादी करने से सैनिक कमजोर हो जाते हैं। इसलिए उन्होंने कम उम्र के युवाओं के लिए शादी पर रोक लगा दी थी। लेकिन संत वैलेंटाइन ने राजा के इस आदेश का विरोध करते हुए छिपते-छुपाते कई सैनिकों की शादी करवाई। लेकिन जब राजा को इस बारे में पता चला तो उन्होंने संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी को मौत की सजा दे दी। कहा जाता है कि जिस जेल में संत वैलेंटाइन कैद थे। वहां के जेलर की बेटी से उन्हें प्यार हो गया था और फांसी होने से पहले उन्होंने जेलर की बेटी के नाम एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने लिखा था "From your Valentine"। तभी से इस दिन को प्यार का प्रतीक माना जाता है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है।
क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे?
वैलेंटाइन डे प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को अच्छा महसूस करवाने के लिए गिफ्ट देते हैं व उनका सम्मान भी करते हैं। लेकिन आज के समय में वैलेंटाइन डे का कॉन्सेप्ट पूरी तरह से बदल गया है। अब इस दिन को केवल कपल्स ही नहीं बल्कि परिवार के सदस्य एक-दूसरे के साथ भी सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए लोग गिफ्ट, हैंड रिटन लेटर और रोमांटिक विशेज भी भेजते हैं, जिससे उनका दिन यादगार बन जाए।
कैसे सेलिब्रेट करें वैलेंटाइन डे?
अगर आप अपने पार्टनर का दिन कुछ खास अंदाज में सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो आप वैलेंटाइन डे वाले दिन उनको रोज व गिफ्ट दे सकते हैं। साथ ही, आप उन्हें सरप्राइज भी दे सकते हैं। उन्हें अच्छा महसूस करवाने के लिए आप उन्हें प्यारे-प्यारे मैसेज व उनका दिल जीतने के लिए शॉपिंग, मूवी या ट्रैवलिंग भी करवा सकते हैं या फिर आप उन्हें सेल्फ केयर का सामान भी गिफ्ट कर सकते हैं। इससे उन्हें अच्छा महसूस होगा और आपके रिश्ते में मजबूती भी आएगी।



Click it and Unblock the Notifications