Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Valentine Week Full List 2024: शुरू होने वाला है वैलेंटाइन वीक, रोज डे से लेकर V-Day हर दिन है खास
Valentine Week Full List 2024: वैलेंटाइन डे, जो दुनिया भर के प्रेमियों द्वारा सबसे अधिक मनाया जाने वाला प्यारा दिन है अब बस कुछ ही दिन दूर है। दुनिया भर के प्रेमी इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि यह दिन उन्हें अपने प्यार का इजहार करने का मौका देता है। हर साल 14 फरवरी को पड़ने वाले वैलेंटाइन डे से पहले एक वैलेंटाइन सप्ताह भी आता है।
वैलेंटाइन वीक 7 से 14 फरवरी तक मनाया जाता है। इस पूरे सप्ताह प्रेमी अपने प्यार के साथ बिताते हैं। वैलेंटाइन वीक में 7 अलग-अलग दिन होते हैं जैसे रोज़ डे, प्रपोज़ डे, टेडी डे, हग डे, प्रॉमिस डे, चॉकलेट डे, किस डे और आखिरी दिन वैलेंटाइन डे ही होता है। वैलेंटाइन्स डे आने से पहले इस पूरे वीक के लिए तैयारियां कर लें और इस पूरे सप्ताह को ख़ास बनाएं।

वैलेंटाइन डे का सप्ताह (Valentine Week List 2024)
7 फरवरी- रोज डे, बुधवार
8 फरवरी - प्रपोज डे, गुरुवार
9 फरवरी - चॉकलेट डे, शुक्रवार
10 फरवरी - टेड्डी डे, शनिवार
11 फरवरी - प्रॉमिस डे, रविवार
12 फरवरी - हग डे, सोमवार
13 फरवरी - किस डे, मंगलवार
14 फरवरी - वेलेंटाइन डे, बुधवार
पेश हैं वैलेंटाइन वीक के हर दिन मनाये जाने वाले ख़ास दिन के नाम और उनका महत्व -

7 फरवरी, रोज़ डे: इस दिन आप किसी ख़ास को उनके प्रति अपनी भावनाओं के आधार पर लाल पीले गुलाबी गुलाब दे सकते हैं। फूल सबसे प्रिय चीज़ हैं उनमें से गुलाब सबसे पसंदीदा चीज़ों में से एक है। इसलिए यह दिन रोमांटिक संदेशों के साथ गुलाबों के आदान-प्रदान का है
8 फरवरी, प्रपोज़ डे: इस दिन आप अपने क्रश के पास जा सकते हैं और उन्हें सीधे तौर पर बता सकते हैं कि आप उनके लिए क्या महसूस करते हैं। प्रपोजल स्थल के आसपास और उपहारों को ध्यान में रखकर इस दिन को खास बना सकते हैं। यदि आप किसी ख़ास व्यक्ति को शादी के लिए भी प्रोपोसे करना चाहते हैं, तो यह दिन उपयुक्त हो सकता है।
9 फरवरी, चॉकलेट डे: इस दिन आप अपने पार्टनर को चॉकलेट देकर खुश कर सकते हैं। चॉकलेट सभी को पसंद होती है, और इस दिन किसी का दिन मनाने के लिए उन्हें चॉकलेट ज़रूर भेंट करें।
10 फरवरी, टेडी डे: टेडी बहुत ही खूबसूरत और क्यूट होते हैं जो किसी को भी खुश कर सकते हैं। जब हमें किसी की याद आती है तो उन्हें गले लगाया जा सकता है। इस दिन प्रेमी जोड़े अपने एक दूसरे को छोटे और बड़े टेडी देते हैं।
11 फरवरी, प्रॉमिस डे: वादे करना आसान होता है लेकिन निभाना कठिन। इस दिन प्रेमी आपस में एक दूसरे के साथ वाडे करते हैं जिनसे उनका प्यार गहरा होता है और आपस में उनका विशवास बढ़ता है।
12 फरवरी, हग डे: इस दिन आप अपने करीबियों और प्रियजनों को गले लगाकर खुशियां बांटते हैं, सिर्फ प्रियजनों को ही नहीं, क्योंकि केवल गले मिलना ही है जो किसी के भी दिन को रोशन कर सकता है। यह गर्म और मनमोहक एहसास है और दूसरों को खुश करता है। गले मिलना प्यार और स्नेह व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण एहसास है। वैलेंटाइन वीक के इस ख़ास दिन गले लगकर अपना प्रेम व्यक्ति किया जाता है।
13 फरवरी, किस डे: किस करना प्यार जताने का सबसे खूबसूरत माध्यम है। आप प्यार का इजहार सैकड़ों तरीकों से कर सकते हैं लेकिन इजहार का सबसे अच्छा तरीका चुंबन है। इस दिन अपने प्यार को एक किस ज़रूर करनी चाहिए।
14 फरवरी, वैलेंटाइन डे: अपने प्रियजन को विशेष महसूस कराने के लिए यह पूरा दिन उनके साथ बिताएं। चॉकलेट, गुलाब आदि उपहारों के साथ अपने प्यार का इज़हार करें, उन्हें रोमांटिक संदेश, छवियाँ और शुभकामनाएँ भेजें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications