Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
Valentine's Week List 2026: रोज़ डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक, जानिए किस दिन मनाया जाएगा कौन सा डे
Valentine's Week List 2026: वैलेंटाइन वीक एक ऐसा खास हफ्ता होता है, जिसका इंतजार कपल्स पूरे साल बेसब्री से करते हैं। यह सिर्फ 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे तक ही सीमित नहीं होता, बल्कि इस पूरे सप्ताह का हर दिन अपने आप में खास और यादगार होता है। वैलेंटाइन वीक में रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे जैसे दिन मनाए जाते हैं। इन सातों दिनों के दौरान लोग अपने प्यार का इजहार अलग-अलग तरीकों से करते हैं और ऐसी यादें बनाते हैं, जो लंबे समय तक उनके दिल में बनी रहती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि वैलेंटाइन वीक में कौन-सा दिन किस तारीख को आता है, हर दिन का क्या महत्व होता है और उसे किस तरह से सेलिब्रेट किया जा सकता है।
कब से शुरू हो रहा है वैलेंटाइन वीक?
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी 2026 से हो रही है। यह दिन रविवार को पड़ रहा है और इसी के साथ प्यार के हफ्ते का पहला जश्न रोज डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने दिल के सबसे करीबी लोगों को गुलाब देकर अपने जज़्बात बयां करते हैं। हर रंग के गुलाब का अपना मतलब होता है। ऐसे में, आप उसी हिसाब से सामने वाले लाल, पीला, सफेद या गुलाबी गुलाब दे सकते हैं।

8 फरवरी - प्रपोज डे (Propose Day)
वैलेंटाइन वीक में दूसरा दिन यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। ये दिन अपने दिल की बात कहने का होता है। अगर आप किसी को लंबे समय से पसंद करते हैं, तो इस दिन उन्हें अपने दिल की बात कहकर प्रपोज कर सकते हैं। वहीं, अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो, इस दिन अपने पार्टनर को जीवनसाथी बनाने का प्रपोजल दे सकते हैं।
9 फरवरी - चॉकलेट डे (Chocolate Day)
वैलेंटाइन वीक में तीसरा दिन चॉकलेट डे होता है। यह रिश्तों में मिठास घोलने का दिन है। इस दिन आप सिर्फ अपने पार्टनर को ही नहीं, बल्कि अपने किसी भी दोस्त या करीबी को चॉकलेट देकर रिश्ते को खास बना सकते हैं।
10 फरवरी - टेडी डे (Teddy Day)
चॉकलेट डे के बाद 10 फरवरी को आता है टेडी डे। इस दिन कपल्स एक दूसरे को टेडी बियर गिफ्त करते हैं, जो प्यार का छोटा सा प्रतीक बन जाता है। खासकर लड़कियों को टेडी काफी पसंद होता है। हालांकि, आप अपने बॉयफ्रेंड या हस्बैंड को भी टेडी दे सकती हैं।
11 फरवरी - प्रॉमिस डे (Promise Day)
प्रॉमिस डे समर्पण और भरोसे का दिन होता है। इस दिन लोग एक-दूसरे के साथ हर खुशी और मुश्किल में साथ रहने का वादा करते हैं। यह दिन रिश्ते में विश्वास और सम्मान की डोर को मजबूत करने का भी मौका होता है।
12 फरवरी - हग डे (Hug Day)
12 फरवरी को हग डे के रूप में मनाया किया जाता है। आप अपने किसी खास व्यक्ति को गले लगकर बिना शब्दों के ही अपनी भावनाओं को बयां कर सकते हैं। एक सच्ची गले लगने वाली हग में प्यार से लेकर सुकून तक, सब कुछ समाया होता है।
13 फरवरी - किस डे (Kiss Day)
वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले किस डे मनाया जाता है। इस रिश्ते में नजदीकियों और भावनाओं को एक प्यारे किस के जरिए जताया जाता है। यह दिन रिश्तों को और करीब लाने का सबसे रोमांटिक मौका माना जाता है।
14 फरवरी - वैलेंटाइन डे (Valentine's Day)
14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ वैलेंटाइन वीक का अंत होता है। वैलेंटाइन डे कपल्स के लिए बेहद खास होता है। यही वो दिन होता है जब प्यार का जश्न पूरे दिल से मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को गिफ्ट देते हैं, सरप्राइज देते हैं और उन्हें स्पेशल फील कराने की हर संभव कोशिश करते हैं। इस दिन कहीं एक सादा सा मैसेज दिल छू जाता है, तो कहीं एक छोटा सा सरप्राइज इस दिन को हमेशा के लिए यादगार बना देता है।



Click it and Unblock the Notifications