Latest Updates
-
Miss Universe India 2026: कौन हैं केजिया लिज मेजो? 19 की उम्र में जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब -
Eid-E-Milad-Un-Nabi 2026: ईद मिलाद-उन-नबी कब है? जानें तारीख, महत्व और कैसे मनाया जाता है ये दिन -
रक्षाबंधन 2026 पर पंचक और चंद्र ग्रहण का साया! राखी बांधना शुभ या अशुभ? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त -
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस
कौन हैं आर्टिस्ट वीना नागदा? जिनकी मेहंदी के बिना अधूरी है बॉलीवुड वेडिंग
Veena Nagda Mehndi Artist: मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हिना खान को जो जल्द ही दुल्हन बनने वाली है को मेहंदी लगाई है। वीना सालों से बॉलीवुड एक्ट्रेसस को मेंहदी लगाती आ रही हैं। वो वीना ही हैं जिन्होंने दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट को मेहंदी लगाई थी।
उनके मेहंदी डिजाइन्स इतने यूनीक होते हैं कि हर कोई इंप्रेस हो जाता है। वीना ने न सिर्फ बॉलीवुड एक्ट्रेसस को बल्कि अंबानी परिवार की बहू-बेटियों को भी मेहंदी लगाई है। वीना नागदा को बॉलीवुड की 'मेहंदी क्वीन' कहा जाता है। अब इतनी बड़ी हस्तियों को मेहंदी लगाने वाली वीना की फीस भी तो खास ही होगी न। चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेसस के हाथों में मेहंदी लगाने के वीना कितने पैसे लेती हैं और उनके बारे में सब कुछ डिटेल से।
कौन हैं वीना नागदा?
वीना नागदा फेमस मेहंदी आर्टिस्ट हैं जिन्होंने कई बड़ी हस्तियों जैसे कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, दीपिका पादूकोण, कपूर फैमिली और अंबानी परिवार की बहू-बेटियों के हाथों में मेहंदी लगाई है।

वीना का बॉलीवुड और हाई सोसाइटी में काफी नाम है। बता दें कि वीना नागदा का अंबानी परिवार से 38 साल पुराना रिश्ता है।
वीना का मुंबई में है मेहंदी इंस्ट्यूट
वीना नागदा अपने काम में इतनी संपन्न हैं कि उनके नाम का हर तरफ जिक्र होता है। वीना ने मुंबई में एक मेहंदी प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की है, जहां वे ब्राइडल, अरेबिक, हीरा-मोती, स्टोन, और डायमंड मेहंदी जैसे विभिन्न डिजाइनों में प्रशिक्षण देती हैं।

उनके क्लाइंट्स भारत के अलावा बेल्जियम, लंदन, मॉरिशियस, पेरिस, सिंगापुर और अमेरिका जैसे देशों में भी हैं।
कितनी है वीना की फीस?
वीना नागदा की कोई निर्धारित फीस नहीं है। वो आमतौर पर दुल्हनों को मेहंदी लगाने के 3,000 से 7,000 तक चार्ज करती हैं। इसके अलावा उनके डिजाइन पर भी उनकी फीस निर्भर करती है। वहीं वो शादी में आए लोगों के हाथों में 75 रुपये से 100 रुपये तक लेती हैं।
अब बात आती है वीना नागदा सेलिब्रिटी को मेहंदी लगाने के कितने पैसे लेती हैं। दरअसल वीना नागदा सेलिब्रिटीज से मेहंदी लगाने के लिए कोई निर्धारित शुल्क नहीं लेतीं। वे उन्हें उनकी इच्छा और संतोष के अनुसार भुगतान करते हैं। ऐसे में उन्हें सेलिब्रिटीज को मेहंदी लगाने के लाखों रुपये मिलते हैं।
25 रुपये से की थी करियर की शुरुआत
वीना नागदा के डिजाइन सभी को काफी भाते हैं। उनके क्लाइंट की लिस्ट पर नजर डालें तो उसमें ईशा अंबानी, श्लोका मेहता, नीता अंबानी, कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, शिल्पा शेट्टी, सोनम कपूर, और हाल ही में हिना खान जैसी हस्तियों के नाम शामिल हैं जिनकी शादी में वीना ने उन्हें शगून की मेहंदी लगाई है।
कम ही लोगों को पता होगा कि वीन ने अपने करियर की शुरुआत अंबानी परिवार से की थी। उनकी पहली कमाई 25 रुपये थी।



Click it and Unblock the Notifications