Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Veer Baal Diwas 2025: गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की वीरता को नमन, इन संदेशों के साथ दें श्रद्धांजलि
Veer Baal Diwas 2025: भारत में हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों- साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह की शहादत को याद करने के लिए मनाया जाता है। दोनों छोटे साहिबजादों ने बहुत कम उम्र में धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। 9 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर घोषणा की थी कि हर साल 26 दिसंबर के दिन को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। वीर बाल दिवस बच्चों को दोनों साहिबजादों द्वारा प्रदर्शित साहस, दृढ़ता और अटूट प्रतिबद्धता के बारे में सिखाने का एक सशक्त माध्यम है। इस दिन को मनाना न केवल उनके असाधारण बलिदानों को याद करने का अवसर है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को न्याय, साहस, आस्था और मानवता जैसे मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करने का भी अवसर है। इस खास अवसर पर आप भी अपने दोस्तों और परिजनों को ये शुभकामना संदेश और कोट्स भेजकर वीर बालकों की शहादत का सम्मान कर सकते हैं।

Veer Baal Diwas 2025 Wishes and Quotes in Hindi
वीर बाल दिवस हमें अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
साहिबजादों का बलिदान हर युग में मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा। वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
वीर बाल दिवस पर उन मासूम चेहरों को शत-शत नमन, जिनकी सोच महान थी। वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
इस वीर बाल दिवस पर, गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों के बलिदान और उनके अडिग साहस को याद करें। वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
साहिबजादों की असाधारण वीरता से प्रेरित होकर आपका दिन प्रेरणादायक हो। वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
वीर बाल दिवस पर हम अपने शौर्य और बलिदान को याद करके गौरव महसुस करते हैं। वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
सच और धर्म के पथ पर चलने वाले वीर बालकों को कोटि कोटि नमन। वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
वीर बालकों का जीवन हमें सिखाता है कि धर्म सबसे बड़ा बल है। वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
साहिबजादों का त्याग हमें हर परिस्थिति में सही का साथ देना सिखाता है। वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
वीर बाल दिवस केवल स्मरण नहीं, बल्कि संकल्प लेने का दिन है। वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
Veer Baal Diwas 2025 Wishes and Messages in Hindi
नन्हीं सी उम्र थी, हौसले आसमान से ऊँचे थे,
धर्म के लिए झुके नहीं, वो साहिबजादे सच्चे थे।
वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
दीवारों में चुन दिए गए, पर सच से हटे नहीं,
इतिहास गवाह है, वो कभी टूटे नहीं।
वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
वीर बाल दिवस की शुभकामनाएं!
बाल थे उम्र में छोटे, पर विचार महान थे,
मौत के सामने भी उनके इरादे चट्टान थे।
वीर बाल दिवस पर छोटे साहिबजादों को नमन
कहीं पर्वत झुके भी हैं, कहीं दरिया रुके भी हैं,
नहीं झुकती जवानी है, नहीं रुकती रवानी है,
गुरु गोविंद के बच्चे, उम्र में थे अभी बच्चे।
वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
जिस धरती पर साहिबजादों का त्याग लिखा है,
वहीं से सच्ची वीरता का सूरज निकला है।
वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
17. न तलवार उठाई, न कोई शोर किया,
बस सच का साथ देकर इतिहास रच दिया।
वीर बाल दिवस की शुभकामनाएं
18. मासूम चेहरों में छुपा था अपार बल,
धर्म के लिए दे दिया उन्होंने अपना कल।
वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
19. ईंटों में दबे थे शरीर, पर आत्मा आजाद रही,
साहिबजादों की सोच हर युग में आबाद रही।
वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
20. इतिहास के पन्नों पर जो चमकते हैं आज,
वो साहिबजादे हैं, जिन पर है हमें नाज़।
वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
21. वीर वही नहीं जो युद्ध में जीत जाए,
वीर वो है जो सच के लिए मिट जाए।
वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
22. नन्हे थे, पर डर को मात दे गए,
साहस की मिसाल पूरी दुनिया को दे गए।
वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
23. वीर बालक के बलिदानों को ना भूलेंगे,
उनकी वीरता और त्याग हमेशा याद रहेगा।
वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
24. ना शिकायत, ना कोई सवाल किया,
धर्म के लिए खुद को कुर्बान किया।
वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
25. वीर बाल दिवस हमें ये सिखाता है,
साहस दिल में हो तो डर खुद भाग जाता है।
वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
छोटे कदमों से चलकर इतिहास बदला है,
साहिबजादों का नाम आज भी उजला है।
वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं



Click it and Unblock the Notifications
