Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
Louis Vuitton लेकर आया महिलाओं की टांगों जैसे जूते, कीमत जान सिर घूम जाएंगा आपका
दुनियाभर के सबसे लग्जरी ब्रांड में से एक लुई वीटॉन (Louis Vuitton) ने हाल ही में एक फैशन इवेंट में एक अजीब तरह के बूट्स लॉन्च किए हैं, जो एक महिला के पैर की तरह दिखते हैं। इन बूट्स में सफेद एंकल सॉक्स और एक ब्लैक स्टिलेट्टो है। फैशन इन्फ्लुएंसर इसाबेल एलेन ने टिकटॉक पर अपने 1.4 मिलियन फॉलोअर्स के लिए इन बेशुमार बूट्स को अनबॉक्स किया।

घुटने तक के ये ऑप्टिकल इल्यूजन बूट्स लगभग $2,500 (2 लाख रुपये से अधिक) में बिकते हैं और ये सिर्फ दो स्किन टोन ऑप्शन में उपलब्ध हैं। टिकटॉक फैशन इन्फ्लुएंसर ने इन बूट्स को "अजीबोगरीब और बकवास" करार दिया है।
इन जूतों को "इल्यूजन हाई बूट्स" कहा गया है। ये जूते लुई वुइटन के फ़ॉल-विंटर 2023 फ़ैशन शो का आकर्षण का कैंद्र रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये बूट्स पॉपुलर होते हैं या नहीं, लेकिन निश्चित रूप से लोगों को जरूर कंफ्यूज कर देते हैं।
अब, इस अनोखे फुटवियर डिज़ाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी है। जबकि कुछ यूजर्स ने डिज़ाइन को "घृणित" माना, दूसरों ने कहा कि अगर ब्रांड और भी स्किन टोन वाले ऐसे जूते बनाता है तो वे उन्हें खरीदने पर विचार करेंगे।
इस पोस्ट में आप देख इसाबेल एलेन ने इन अजीब बूट्स को अपने आइकॉनिक ऑरेंज कसिंग से बाहर निकाला और फिर कैमरे पर एक "इंटीग्रेटेड कैल्फ" के साथ बूट का खुलासा किया. बूट्स को खोलते समय एलेन ने बताया, "वे एक साल पहले बैक-हैंड पर थे और मुझे पता था कि जिस सेकेंड वे बाहर आएंगे, मुझे उन्हें लेना ही होगा।" 2023 में, इंटरनेट पर कई तरह के डिजाइन वाले ऐसे जूते देखने को मिले। फैशन इंफ्लुएंसर्स ने अजीबोगरीब डिजाइन को बिना किसी डर के इसे पहनने का आनंद लिया। आपको इंटरनेट पर वायरल होने वाले बड़े लाल रबर कार्टून बूट्स याद आ सकते हैं। इन सभी फैशन ट्रेंड ने इस नए फुट फैशन को शुरुआत दी।



Click it and Unblock the Notifications
