Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Chandrayaan-3 की कामयाब लैंडिंग के बाद Seema Haider ने मनाई खुशी, ये देखिएं वीडियो
Seema Haider Chandrayaan 3 landing celebration: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर करोड़ों हिंदुस्तानी के बीच पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने नोएडा के रबुपुरा स्थित अपने पति सचिन मीणा के घर की छत पर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।
इस दौरान सीमा हैदर ने भारत माता की जय और जय-जय श्री राम के नारे भी लगाए। सीमा ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना पूरा हो गया। भारत की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर खुशियां मनाती हुई सीमा हैदर की तस्वीरें और वीडियो सब वायरल हो रहे हैं।

खुशी से झूम उठी सीमा हैदर
चंद्रमा पर भारत के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पाकिस्तान की सीमा हैदर खुशी से झूम उठी। सीमा और सचिन ने घर के छत पर पटाखे फोड़े। साथ ही सीमा हैदर और सचिन मीना ने भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाए। बता दें कि इससे पहले दिन में सीमा हैदर ने चंद्रमा की सफल लैंडिंग के लिए व्रत भी रखा था।
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद झूम उठी सीमा हैदर. फोड़े पटाखे.#SeemaHaider #Chandrayaan3 #Chandrayaan3Landing https://t.co/UyhgYz8ePH pic.twitter.com/AnnSqKHSd3
— Shyamji Tiwari (@M_ShyamJi) August 23, 2023
दिन में सीमा ने रखा था व्रत
सीमा हैदर ने कहा कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है, फिर मैं व्रत रखूंगी। मैं तब तक व्रत रखूंगी, जब तक सफलता पूर्वक चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतर नहीं जाएगा। सीमा के व्रत और पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद सीमा ने कहा ''पूरे देशवासियों की चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए बधाई। मेरे प्यारे भाई एपी सिंह सर जी को भी बधाई, हमारे मोदी जी का सपना पूरा हुआ, मैं अपना व्रत खोलने वाली हूं. मुझे अपने देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास हो गया है। मैंने मन से प्रार्थना की थी कि शाम को खुशखबरी मिले और वैसा ही हुआ।'



Click it and Unblock the Notifications











